फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Build Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है अश्वगंधा, जानिए इसके अन्य फायदे और सेवन का सही तरीका

Sun, 15 Oct 2023 12:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में औषधीय गुणों से युक्त अश्वगंधा है, जिसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं अश्वगंधा के सेवन के फायदे और इसके उपयोग का तरीका ।
विज्ञापन
1 of 7
अश्वगंधा - फोटो : iStock
Ashwagandha Immunity Booster: निरोग रहने के लिए शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाना पड़ता है। इसके लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। हालांकि बिगड़ी लाइफस्टाइल और गलत खानपान इम्यूनिटी को कमजोर बना देता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण वायरल, इन्फेक्शन समेत कई तरह के रोग या बीमारियों जल्दी शरीर को संक्रमित कर सकती हैं। 

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के कई तरीके हैं। लाइफस्टाइल में सुधार और पौष्टिक खानपान के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाई जा सकती है, ताकि मौसमी बीमारियों या इन्फेक्शन से लड़ने के लिए शरीर तैयार रहे। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके भी हैं। भारतीय घरों में पाई जाने वाली कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां हैं, जिसके उचित मात्रा में सही तरीके से सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। इन्हीं आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में औषधीय गुणों से युक्त अश्वगंधा है, जिसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं अश्वगंधा के सेवन के फायदे और इसके उपयोग का तरीका ।
विज्ञापन

2 of 7
ashwagandha - फोटो : अमर उजाला
अश्वगंधा में पाया जाने वाला पोषक तत्व

अश्वगंधा एक पौधे की जड़ी बूटी से प्राप्त की जाने वाली एक पौष्टिक और आयुर्वेदिक औषधि है। इसकी जड़ों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अश्वगंधा में विथानोलाइड्स पाया जाता है। विथानोलाइड्स मानसिक स्थिति को सुधारने, स्ट्रेस को कम करने और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं।

अश्वगंधा में महिलाओं में हार्मोन स्तर को संतुलित करने में मदद करने यौन स्वास्थ्य को सुधारने वाला एल्डोस्टेरोन पाया जाता है। साथ ही टैनिन हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करता है, जो रोगों के खिलाफ शरीर की रक्षा करता है। अश्वगंधा में अमीनो एसिड भी पाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
तनाव का सही प्रबंधन जरूरी है। - फोटो : istock
अश्वगंधा के सेवन से फायदे

स्ट्रेस प्रबंधन


अश्वगंधा मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अश्वगंधा के सेवन से मानसिक तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है। यह अधिक तनाव से होने वाले मानसिक दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। अश्नगंधा के सही तरीके से सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 

4 of 7
exercise - फोटो : istock
शारीरिक ताकत और टॉनिक

अश्वगंधा शारीरिक ताकत और सहनशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही शरीर की थकावट को कम करता है। अश्वगंधा का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और थकावट कम करने में सहायक है।
विज्ञापन

5 of 7
इन्फ्लूएंजा से बचाव - फोटो : istock
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना

अश्वगंधा शरीर को रोगों से लड़ने के लिए मजबूती प्रदान करता है। इसका सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
couple new - फोटो : istock
यौन स्वास्थ्य में सुधार

अश्वगंधा का सेवन यौन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है, जैसे कि शक्ति बढ़ाना और यौन क्षमता में सुधार करना। इसके अलावा नींद अच्छी आती है और अमनेशिया की शिकायत को दूर किया जा सकता है। अश्वगंधा का सेवन आपके सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुधार सकता है और आपको विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ashwagandha - फोटो : istock
अश्वगंधा के सेवन का सही तरीका

अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से अश्वगंधा का सेवन करें। आमतौर पर 300 मिलीग्राम से 500 मिलीग्राम तक रोजाना अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा के चूर्ण को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। बाजार में अश्वगंधा का पाउडर, कैप्सूल, तेल या सीरप आसानी से मिल जाएगा। रात के वक्त अश्वगंधा ठंडे दूध या पानी में मिलाकर सोने से पहले पीने से ज्यादा असर होता है और नींद भी अच्छी आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें