फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से है निजात दिलाएंगे ये आसान घरेलू टिप्स, हफ्ते भर में मिलेगी राहत

Mon, 31 Dec 2018 08:53 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
arthritis
अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द की परेशानी हर तीसरे से चौथे इंसान में देखने को मिलती है। पहले यह बीमारी सिर्फ ज्यादा उम्र को लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन आज इससे कोई अछूता नहीं है। आज के समय में यह परेशानी नौजवानों में भी आम है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आगे की स्लाइड्स में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानिए जिन्हें डाइट में शामिल कर आप इससे राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
broccoli
ब्रोकली
ब्रोकली में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजेलिया के शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्रोकली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया से बचाने या बीमारी को बढ़ने से रोकने में सक्षम है। इसमें मौजूद कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम, हमारे शरीर को हैल्दी रखने का काम करता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
garlic
लहसुन
अर्थराइटिस रोगियों को अपनी डायट में हर दिन लहसुन को शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से उन्हें काफी फायदा होता है। इसमे पाये जाने वाले एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

4 of 7
bathua
बथुआ
अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस वरदान समान है। अपनी डाइट में बथुआ को तो शामिल करें ही, इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस भी पीएं। ध्यान रखें रस में स्वाद के लिए कुछ नहीं मिलाए। कम से कम तीन महीने तक इसका सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 7
turmeric
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टिरियां को खत्म करने का काम करता है। इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही इसके खाने से आपको दर्द में भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
face oil
ओमेगा-3 एसिड
अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको एल्गी ऑयल, फिश ऑयल, सैमन मछली को अपनी डाइट में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ordering Food
बरतें ये सावधानियां
-टहलना बंद ना करें 
-व्यायाम करना न छोड़ें
-वसायुक्त भोजन का इस्तेमाल न करें 
-फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना खाने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें