फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट ये 5 चीजें खाने से बन सकती हैं जहर, सतर्क हो जाएं

Sat, 29 Dec 2018 04:15 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sweet Potato
शकरकंद
शकरकंद आपको कितना भी पसंद हो लेकिन सुबह सुबह खाली पेट इसे खाने से बचें।दरअसल शकरकंद में टैनीन और पैक्टीन होता है और खाली पेट खाने से ये गैस्ट्रिक, एसिड की समस्या के साथ सीने में जलन और गैस की प्रॉबलम भी पैदा करता है।
विज्ञापन

2 of 5
दूध के साथ केला
आपने अक्सर लोगों को वजन बढ़ाने के लिए सुबह दूध के साथ केला खाते देखा होगा।बता दें,आपको दूध और केला सुबह खाली पेट खाने से हमेशा बचना चाहिए।ऐसा करने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा दोगुनी हो जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बदहजमी, गैस और एसिड की समस्या होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
कच्चा टमाटर
यूं तो कच्चा टमाटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से इसमें मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ मिलकर पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।

4 of 5
medicine
दवा
कुछ एक दवा को छोड़कर सारी दवाएं कुछ खाने के बाद ही लेनी चाहिए।दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ घुलकर रसायनिक क्रिया पैदा करते हैं जिसके आगे चलकर दुष्परिणाम हो सकते हैं।यही वजह है कि कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्कोहल
कहा जाता है कि खाली पेट अल्कोहल से नशा जल्दी होता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी आंतों पर भी पड़ता है। खाली पेट अल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें