विटामिन और सप्लीमेंट की ज्यादा मात्रा है नुकसानदायक
- फोटो : Pixabay
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से विटामिन की सही मात्रा हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है, उसी तरह निर्धारित मात्रा से अधिक होने पर शरीर में इसके प्रतिकूल परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में कोरोना से बचने के चक्कर में आपको बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन और सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।