महिलाओं में हार्ट की समस्या
- फोटो : iStock
हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं भिन्न
अध्ययनकर्ता बताते हैं, महिला और पुरुष दोनों में हार्ट अटैक के लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं।
हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में मितली, चक्कर आने और थकान जैसे असामान्य लक्षण होने की संभावना अधिक होती है। जबकि पुरुषों में छाती में दर्द, पसीना आने, जबड़ों में दर्द की भी दिक्कत अधिक देखी जाती रही है।
एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लोगों को दिल के दौरे का इलाज कराने से पहले कितनी देर का अंतर रहा, इसे समझने की कोशिश की। महिलाओं के लिए औसतन देरी का समय लगभग 54 घंटे पाया गया, जबकि पुरुषों के लिए यह लगभग 16 घंटे था।