हृदय रोगों की समस्या पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी है, आश्चर्यजनक रूप से कम आयु के लोग न सिर्फ हृदय की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं साथ ही इसके कारण मौत का जोखिम भी अधिक हो गया है। ज्यादातर शोध बताते हैं कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इस रोग का एक कारक हो सकती है। समय पर इसपर ध्यान न देने के कारण हार्ट अटैक का जोखिम भी हो सकता है।
हृदय स्वास्थ्य की बढ़ती दिक्कतों से बचाव के लिए आहार में सुधार करना जरूरी हो जाता है।
अमर उजाला से बातचीत में डाइटीशियन प्रियंका सहाय बताती हैं, जिस तरह से कम आयु के लोगों में हृदय रोगों की समस्या देखी जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते इसके खतरों को जानें और बचाव के उपाय शुरू कर दें। आहार में कुछ प्रकार की चीजों को शामिल करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।