कोरोना संक्रमण से सुरक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
क्या एंटीबॉडी टेस्ट से सबकुछ हो जाएगा साफ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं-
एंटीबॉडी टेस्ट के माध्यम से अगर आप भी कोरोना के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी के स्तर को जानना चाहते हैं तो रुकिए, इस टेस्ट का कोई खास लाभ नहीं है। यह बात सही है कि समय के साथ शरीर में एंटीबॉडी का स्तर कम हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपमें कोरोना का खतरा पहले जैसा है ही। असल में मेमोरी बी और टी कोशिकाएं वायरस से लड़ने में मदद करती हैं और जरूरत पड़ने पर एंटीबॉडीज के उत्पादन को बढ़ावा दे सकती हैं।
ऐसे में अगर एंटीबॉडी टेस्ट में एंटीबॉडीज का स्तर कम भी आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वैसे भी एंटीबॉडी टेस्ट इस बात को प्रमाणित नहीं करती है कि आप कोरोना से कितने सुरक्षित है?