फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: वायु प्रदूषण नहीं हुआ कंट्रोल तो छोटे संक्रमण भी हो जाएंगे जानलेवा, जानिए क्या है इसकी वजह

Fri, 03 Nov 2023 01:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण के कारण बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम - फोटो : istock
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस तेजी से उभरता बड़ा जोखिम है, जिसको लेकर कई अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता जताते रहे हैं। एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का मतलब यह है कि जिन बैक्टीरिया को मारने के लिए उसे डिज़ाइन किया गया है, वह रोगाणु उसी दवा के साथ अभ्यस्त हो जाएं। ऐसा होने पर अगर आपको कोई छोटा संक्रमण भी होता है और इसके लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं तो उससे रोगाणु मरते नहीं हैं बल्कि और बढ़ते रहते हैं, गंभीर संक्रमण की स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। माना जाता रहा है कि एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक उपयोग के कारण यह जोखिम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

वैज्ञानिकों की चेतावनी- 'हमें दवाओं की सख्त जरूरत होगी पर उनका असर नहीं होगा'

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के कारणों को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों की टीम की कहना है कि वायु प्रदूषण इस जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। इस जोखिम को कम करना है तो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ रहा है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस - फोटो : Pixabay
वायु प्रदूषण और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस

द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से एंटीबायोटिक प्रतिरोध को कम करने में मदद मिल सकती है। पीएम2.5 वायु प्रदूषण और एंटीबायोटिक प्रतिरोध में वृद्धि के बीच संबंध समय के साथ मजबूत होता देखा गया है। साल 2000 से 2018 तक 116 देशों के डेटा के विश्लेषण में पाया गया कि  वातावरण में पीएम2.5 के स्तर में वृद्धि के कारण हाल के वर्षों में एंटीबायोटिक प्रतिरोध में बड़ी वृद्धि हुई है। जिस तरह से प्रदूषण के स्तर में वृ्द्धि जारी है, इसका खतरा समय के साथ और भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM2.5 के स्रोत - फोटो : Pixabay
वातावरण में बढ़ रहा है PM2.5 का लेवल

गौरतलब है कि वातावरण में PM2.5 के स्रोतों में औद्योगिक प्रक्रियाएं, सड़क परिवहन और कोयला-लकड़ी जलाने को प्रमुख माना जा रहा है। पिछले शोध से संकेत मिलता है कि दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी (करीब 7.3 अरब लोग) पीएम 2.5 स्तरों के सीधे संपर्क में हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। इन सभी में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा हो सकता है। 

4 of 5
अप्रभावी हो सकती है एंटीबायोटिक्स - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

चीन के झेजियांग विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता और लेखक प्रोफेसर होंग चेन कहते हैं, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस पर चर्चा करना इसलिए भी बहुत आवश्यक हो जाता है क्योंकि वैश्विक स्तर कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हमारे दैनिक जीवन में कई स्रोत हैं जो वायुमंडल में पीएम 2.5 के बढ़ने का कारण हो सकते हैं।

वैसे तो अब तक वायु प्रदूषण और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को स्थापित करने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन अध्ययनों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि  वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से इसमें लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेअसर हो सकती हैं एंटीबायोटिक दवाएं - फोटो : iStock
क्या हैं अध्ययन का निष्कर्ष?

अध्ययन के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि पीएम2.5 के साथ एंटीबायोटिक प्रतिरोध बढ़ता है, वायु प्रदूषण में प्रत्येक 1% की वृद्धि रोगजनको के आधार पर एंटीबायोटिक प्रतिरोध में 0.5 से लेकर 1.9% की वृद्धि कर सकती  है। समय के साथ यह संबंध मजबूत हुआ है, पीएम 2.5 के स्तर में बदलाव के कारण हाल के वर्षों में एंटीबायोटिक प्रतिरोध में बड़ी वृद्धि हुई है। 

अध्ययन के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि वायु प्रदूषण से उत्पन्न एंटीबायोटिक प्रतिरोध के कारण साल 2018 में अनुमानित 480,000 असामयिक मौतें हुई हैं, भविष्य में इसका खतरा और अधिक हो सकता है।



---------------
स्रोत और संदर्भ
Association between particulate matter (PM)2·5 air pollution and clinical antibiotic resistance: a global analysis


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें