फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: खाली पेट आंवला खाने वालों से दूर भागती हैं ये बीमारियां, जानिए इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

Thu, 10 Feb 2022 11:48 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आंवला खाने के फायदे बताइए - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद में आंवला को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। वर्षों से अचार, मुरब्बा, कैंडी, जूस और च्यवनप्राश जैसे कई रूप में आंवला का सेवन किया जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना आंवला खाने वाले लोगों को कई तरह के रोगों का खतरा कम होता है, विशेषकर आंवले का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आंवला विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेंटरी गुणों से भरपूर होता है जिसका नियमित सेवन करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। आंवले का सेवन कच्चा, या जूस के रूप में करना विशेष लाभप्रद माना जाता है।

आयुर्वेद में आंवला के तमाम स्वास्थ्य लाभ का विस्तार से जिक्र मिलता है। आंवला का उपयोग सदियों से एशियाई चिकित्सा में कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। यह  तीनों दोषों, वात, पित्त और कफ को प्रबंधित करने और शरीर में विषाक्त पदार्थों के संचय को रोकने में काफी कारगर हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना खाली पेट आंवला के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आंवला के फायदे - फोटो : Pixabay
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है आंवला
कोरोना के इस दौर में हमने उन चीजों का सेवन बढ़ा दिया है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहतर साबित हो सकती हैं। इसी क्रम में आंवला को काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। आंवला पॉलीफेनोल्स और विटामिन-सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन को ठीक रखने के साथ और प्रतिरक्षा कार्यप्रणाली को मजबूती देने में मदद करता है। शरीर की वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से रक्षा करने में भी आंवला को काफी लाभदायक माना जाता है। आंवला शरीर में ऊतकों को जीवंत रखने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 4
खून को साफ करता है आंवला - फोटो : Pixabay
रक्त को करता है साफ
अध्ययनों से पता चलता है कि अगर रक्त साफ है तो इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए आंवला का सेवन करना आपके लिए लाभदायक है। रक्त में विषाक्त बढ़ने से ऊर्जा के स्तर में कमी और त्वचा और बालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आंवला का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ लिवर के कार्यों को ठीक रखने में भी सहायक माना जाता है। अध्ययनों के मुताबिक आंवला खाने से टॉक्सिन का स्तर कम होता है और हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
डायबिटीज रोगियों के लिए आंवला खाने के फायदे - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है आंवला
मधुमेह रोगियों के लिए आंवले का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। आंवला में क्रोमियम की उच्च मात्रा होती है जो ब्लड शुगर के स्तर में अनियमित स्पाइक्स को रोकने में मदद करती है।ताजा आंवले का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा, आंवला में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें