तेज बुखार, तेज सिर दर्द, आंखों में दर्द, उल्टी, सूजन, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द ये कुछ लक्षण हैं जिनसे डेंगू का पता चलता है। डेंगू के ये लक्षण 4 से 10 दिनों के बाद सामने आते हैं। डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। खास बात ये है कि ये मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है। इन मच्छरों से बचाव के लिए घर की खिड़कियों पर तुलसी का पौधा रखना बहुत अच्छा वहोता है। तुलसी के पौधे से मच्छर घर में अंदर नहीं घुसेंगे।