फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लक्षण नजर आए तो समझिए खराब है आपका लिवर, तुरंत डॉक्टर से मिलें

Fri, 03 Jul 2020 08:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
liver
आपका स्वस्थ रहना काफी हद तक आपके लिवर के स्वस्थ रहने पर भी निर्भर करता है। अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लिवर में खराबी से आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। आपका लिवर ठीक रहे, इसके प्रति आपको सचेत रहना बेहद जरूरी है। लेकिन आप ये पता कैसे लगाएंगे कि आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं? कैसे पता लगाएंगे कि आपका लिवर कहीं खराब तो नहीं हो रहा? आपको लिवर संबंधी कोई समस्या तो नहीं है, यह जानने के लिए आपको शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर विशेष रूप से नजर रखनी होगी और उनमें हो रहे बदलावों और लक्षणों को गंभीरता से समझना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
लिवर में सूजन से दर्द - फोटो : Pixabay
  • कुछ लोगों के लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। अगर आपके साथ ऐसा है तो इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। उस स्थान पर समय-समय पर आपको दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन

3 of 6
थकान - फोटो : Pixabay
  • कई बार लिवर की खराबी के कारण ही अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाते हैं। लिवर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा बेजान हो जाती है और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है।

4 of 6
पेट में गैस
  • अगर भूख न लगती हो, पेट में गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं रहती हो तो इसे भी लिवर खराब होने का लक्षण माना जाता है। लिवर की खराबी के कारण इन लक्षणों के साथ छाती में जलन और भारीपन भी महसूस होता है।
विज्ञापन

5 of 6
मुंह से बदबू - फोटो : Pixabay
  • कई बार बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और कड़वापन बना रहता है। यह लिवर खराबी के कारण हो सकता है। लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधिकता हो जाती है और इसी कारण मुंह से बदबू आनी भी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना - फोटो : Pixabay
  • अगर आपके पेशाब का रंग बदल रहा हो तो हो सकता है कि आपका लिवर खराब हो। लिवर खराब होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा जॉन्डिस यानी पीलिया के लक्षण जैसे नाखूनों और आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी लिवर खराब होने के लक्षण हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें