फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हो सकते हैं ये साइड-इफेक्ट्स, हो जाएं सावधान

Thu, 27 May 2021 03:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है - फोटो : पीटीआई

Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj
डॉ साधना राज

स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस

अनुभव- 16 वर्ष

कोरोना वैक्सीन लगवाने से महिलाओं में वैसे तो अबतक कोई बड़ा साइड-इफेक्ट देखने में नहीं आया है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन सभी का शरीर अलग होता है इसलिए वैक्सीन का प्रभाव थोड़ा अलग हो सकता है, शरीर में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। जिन महिलाओं में वैक्सीन के बाद शरीर में कोई बदलाव देखे गए हैं, वे अपने आप ठीक भी हो रहे हैं। परिवर्तन बेहद सामान्य हैं। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं को किस तरह के साइड-इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
शरीर की तासीर अलग होती है - फोटो : getty images

जी मचलना
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ महिलाएं जी मचलने की शिकायत कर रही हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि ऐसा हर महिला के साथ हो। सबका शरीर और शरीर की तासीर अलग होती है इसलिए संभावना है कि कुछ महिलाओं को ऐसे लक्षण देखने में आ रहे हों। मौसम के अनुसार भर धूप में वैक्सीन लगवाकर आने से भी ये समस्या हो सकती है। आमतौर पर कुछ देर में यह समस्या अपने आप ही ठीक भी हो जाती है। 

विज्ञापन

3 of 5
खून के थक्के पैदा हो सकते हैं - फोटो : social media

मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव
कुछ महिलाओं ने वैक्सीन लगवाने के बाद महसूस किया है कि पीरियड्स के दौरान उन्हें अधिक रक्तस्राव हो रहा है लेकिन सभी को ऐसा नहीं हो रहा है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक डेटा भी नहीं है इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि सभी के साथ ऐसा हो लेकिन वैक्सीन लगवाने से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बढ़ सकता है, जिससे प्लेटलेट के कारण खून के थक्के पैदा हो सकते हैं जिससे कि महीने के दौरान अधिक खून निकल सकता है। 

4 of 5
यह खुद से ठीक भी हो रहा है - फोटो : सोशल मीडिया

लिम्फ नोड्स में सूजन
महिलाओं को वैक्सीन लेने के बाद लिम्फ नोड्स में सूजन जैसा महसूस हो रहा है लेकिन यह खुद से ठीक भी हो रहा है और सभी को यह समस्या नहीं हो रही है। ये उन महिलाओं को ज्यादा हो रहा है जिन्हें पहले से टॉन्सिल्स की समस्या रही हो। इसके अलावा शरीर पर चकत्ते या शरीर के किसी अन्य हिस्से में सूजन भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हो सकती है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह की समस्याएं लंबे समय के लिए नहीं रह रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासिकचक्र में कुछ घटना-बढ़ना हो सकता है - फोटो : social media
अनियमित मासिकधर्म
यदि वैक्सीन को लेकर आपके दिमाग में कुछ समय के लिए तनाव रहा है तो बिल्कुल संभव है कि आपके मासिकचक्र में कुछ घटना-बढ़ना हो सकता है। कुछ मामलों में वैक्सीन से इम्यून सिस्टम पर तनाव बढ़ रहा है जिससे भी आपका पीरियड जल्दी या लेट हो सकता है लेकिन ये हमेशा के लिए नहीं है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना हो या वैक्सीन इनसे जुड़ी कोई चिंता न करें।

नोट- यह लेख चाइल्डकेयर हॉस्पिटल की डॉक्टर साधना राज से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर साधना राज पिछले 16 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें