फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पपीता खाने से होते हैं ये लाभ, डायबिटीज के मरीज जरूर करें सेवन

Sat, 27 Mar 2021 08:41 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पपीते के सेवन से कई सारी बीमारियों से राहत मिलती है - फोटो : Social Media

पपीता एक बहुत ही आसानी से उपलब्ध होने वाला है। कई लोग तो इसका पेड़ घर में भी लगा लिया करते हैं। पुराने लोग कहते हैं कि पपीता शरीर को बहुत गुण करता है, जो कि वाकई में सच भी है। पपीते के सेवन से कई सारी बीमारियों से राहत मिलती है। पपीता प्रतिदिन एक तय मात्रा में खाया जा सकता है। गर्मियों में तो इसके सेवन से शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है। अगली स्लाइड्स से डॉ आशा जैन, डायटीशियन, रामपीठ हॉस्पिटल से जानिए पपीते के फायदे। 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतिदिन पपीते का सेवन करें - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज में सहायक
गर्मियों में डायबिटीज के मरीज की डाइट अक्सर संतुलित नहीं रहती है। जिस वजह से कभी भी अचानक उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस समस्या का प्रबंधन करने के लिए प्रतिदिन पपीते का सेवन करें। ब्लड प्रेशर की समस्या भी इससे नियंत्रण में रहने लगती है। जो लोग रोज पपीता खाते हैं, उन्हें डायबिटीज के विषय में परेशान नहीं होना पड़ता है। 

विज्ञापन

3 of 6
मासिक चक्र खुद से ही नियमित होने लगेगा - फोटो : सोशल मीडिया

मासिकधर्म की अनियमितता
कई महिलाएं मासिकधर्म के चक्र में आने वाली अनियमितताओं से बहुत परेशान रहती हैं। महिलाएं इसके लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। कई तो दवाइयों का भी सेवन करती हैं लेकिन यदि आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करेंगे तो धीरे- धीरे इस समस्या का हल अपने आप निकलने लगेगा। मासिक चक्र खुद से ही नियमित होने लगेगा। 

4 of 6
फाइबर्स आपकी वजन घटाने में सहायता करेंगे - फोटो : pixa

वजन घटाने के लिए 
यदि आप वजन घटाने की तैयारी कर रहे हैं तब तो आपको पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। पपीते में मौजूद फाइबर्स आपकी वजन घटाने में सहायता करेंगे। पपीता खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है इसलिए यदि आप सवेरे उठकर पपीता खाते हैं तो आपको दिनभर ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आप हर कुछ खाने का प्रयत्न तो नहीं ही करेंगे। 

विज्ञापन

5 of 6
विटामिन- ए के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है - फोटो : pixa

आंखों की रोशनी बढ़ाने में
जो लोग दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं, उन्हें तो पपीते का सेवन करना ही चाहिए। पपीते में अच्छी मात्रा में विटामिन- ए पाया जाता है। विटामिन- ए के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसलिए दवाइयां लेने के बजाय प्राकृतिक उपायों से ही आप आसानी से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं इसलिए इन दिनों नियमित रूप से पपीते का सेवन करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोई भी बीमारी आपको नहीं छू सकती है - फोटो : immunity
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
बहुत जरूरी है कि आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो। रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है तो कोरोना ही क्या कोई भी बीमारी आपको नहीं छू सकती है। पपीता हमारे शरीर में विटामिन- सी की कमी को पूरा करता है। विटामिन- सी की शरीर में पर्याप्त मात्रा होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें