फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ सकती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता और भी हैं फायदे 

Sat, 29 May 2021 01:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

गर्मियों में खरबूज एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है, साथ ही कई सारी बीमारियों का उपचार होता है। खरबूज में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। खरबूज ककड़ी की जाति का ही एक फल है। यह उन फलों में से एक है जिन्हें कि हम ताजा ही खाते हैं। कोरोनाकाल में इसे प्रतिदिन खाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए खरबूजे के उपयोग से कितने फायदे पहुंचते हैं। 



 

विज्ञापन

2 of 6
इसमें बीटा- केरौटन नामक एक तत्व पाया जाता है - फोटो : Pixabay

रोग-प्रतिरोधक क्षमता
कई पोषक गुणों से भरपूर इस फल में विटामिन-सी होता है, यही वजह है कि यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में भी बहत लाभकारी है। जो लोग रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किसी कारण से विटामिन-सी संतरे, आंवले से नहीं ले पाते हैं, उनके लिए खरबूज एक अच्छा विकल्प है। इसमें बीटा- केरौटन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
खरबूजे के बीज का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा - फोटो : iStock
कमजोरी लगना 
यदि किसी बीमारी या बुखार के कारण आपके शरीर में बहुत कमजोरी आ गई है तो ऐसी स्थिति में खरबूजे के बीज का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। नियम से रोज इन बीजों को खाएंगे तो कमजोरी जल्द ही दूर होने लगेगी। खरबूज में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि हमारे बाल और नाखून को मजबूत बनाता है इसलिए एक सेवन आवश्यक है। 

 

4 of 6
खरबूज में वात शामक गुण पाए जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

अनिद्रा
आजकल अनिद्रा की समस्या बहुत बढ़ गई है। शरीर में वात के अधिक बढ़ जाने से नसों में विकार उत्पन्न हो जाता है। खरबूज में वात शामक गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से अनिद्रा दूर करने में मदद मिलती है। रात में सोने से 1-2 घंटे पहले खरबूज का सेवन करने से भी नींद अच्छी और गहरी आती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में तो करते ही रहें। 

विज्ञापन

5 of 6
लू लगने पर खरबूजों के बीजों को पीसकर सिर और पूरे शरीर पर लगाएं - फोटो : social media

लू लगना 
गर्म हवाओं से अक्सर लू लगने की समस्या होती है। लू लगने पर खरबूजों के बीजों को पीसकर सिर और पूरे शरीर पर लगाएं। लू के कारण अक्सर बुखार आ जाता है और हाथों व अन्य अंगों में जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में खरबूज का सेवन करने व उसके बीजों का इस्तेमाल करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। धूप में कहीं बाहर जा रहे हैं तो भी खरबूज खाकर निकलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पथरी को गलाने तक का काम कर सकता है - फोटो : iStock
किडनी
किडनी की समस्या में खरबूज आपको बहुत राहत दे सकता है। खरबूजे में इतने गुण होते हैं कि वो पथरी को गलाने तक का काम कर सकता है। खरबूज के 10 बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। इससे गुर्दे के दर्द में आराम मिलेगा। खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से गुर्दे की सफाई होती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खरबूज दिन में एकबार जरूर खाएं। 

 नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें