Karan Kundra Weight Loss: बढ़ता हुआ वजन सिर्फ लुक्स ही नहीं, सेहत के लिए भी बड़ी समस्या बन चुका है। गड़बड़ और अनियमित खानपान, तनाव, देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधि में कमी इसकी मुख्य वजहें हैं। मोटापा न सिर्फ आत्मविश्वास कम करता है बल्कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और जोड़ों की समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। यही कारण है कि अच्छी फिटनेस अब सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी हो गया है।
टीवी और फिल्म जगत के स्टार करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बात को और भी साफ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ एक महीने में करीब 12 किलो वजन घटाया और अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर दिया।