फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या एसी में ज्यादा देर तक रहना है नुकसानदायक? जानिए इससे किन समस्याओं का होता है जोखिम

Fri, 20 May 2022 11:14 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसी में शरीर को होने वाले नुकसान - फोटो : istock
चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान ने सभी को परेशान किया हुआ है। गर्मी से बचे रहने के लिए एयर कंडीशनिंग (एसी) को सबसे सुविधाजनक विकल्प के तौर पर जाना जाता है। ऑफिस से लेकर बेडरूम तक, इस गर्मी में थोड़ी देर के लिए भी एसी से बाहर निकलने की इच्छा नहीं होती है। पर क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक एसी में रहने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा हो सकता है। मसलन एसी, गर्मियों में जितना आरामदायक है, वहीं इसके कारण शरीर पर कई प्रकार के हानिकारक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते है एसी वातावरण की आद्रता को प्रभावित कर देता है। जिसके कारण कुछ लोगों को एलर्जी, छींक आने और कई तरह की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं एसी में ज्यादा समय बिताने वाले लोगों में इसके कई तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। यह आंखों, त्वचा और श्वसन संबंधित कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकती है।

आइए आगे एसी होने वाले संभावित खतरों के बारे में जानते हैं, जिनसे बचाव की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

2 of 5
आंखों से संबंधित समस्याएं - फोटो : Istock
आंखों की समस्या

एसी में ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को आंखों से संबंधित समस्या, विशेषकर ड्राई आइज की दिक्कत होने का खतरा सबसे अधिक होता है। इस स्थिति में आंखों में चुभन, जलन, लालिमा और दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आपको पहले से ही ड्राई आइज की समस्या है तो एसी में ज्यादा देर तक बैठने से बचना चाहिए, इससे समस्या बढ़ सकती है। आंखों में इन समस्याओं की स्थिति में शीघ्र उपचार की जरूरत होती है।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राई स्किन की बढ़ती समस्या - फोटो : iStock
त्वचा की दिक्कतें

ज्यादा देर तक एसी में रहने के कारण कुछ लोगों को ड्राई स्किन या त्वचा में खुजली की समस्या बढ़ सकती है। एसी में रहने के बाद धूप के संपर्क में आने से त्वचा में रूखेपन और खुजली की समस्या काफी बढ़ जाती है। शुष्क त्वचा के कई सारे दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को त्वचा में एलर्जी या सूखेपन की समस्या रहती है, उन्हें भी एसी में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए।

4 of 5
निर्जलीकरण की बढ़ती समस्या - फोटो : istock
बढ़ सकता है डिहाइड्रेशन

एसी में रहने वाले लोगों में निर्जलीकरण की दर अधिक होती है। एसी, कमरे की नमी सोख लेता है, जिससे आप निर्जलित महसूस कर सकते हैं। एसी में रहने के कारण आपको पानी पीने की भी कम जरूरत महसूस होती है जिसे डिहाइड्रेशन का कारक माना जा सकता है। डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में कई तरह की दिक्कतों का जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी के साइड इफेक्ट्स से बचें - फोटो : istock
एसी के दुष्प्रभावों से बचाव

एसी के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए इस तरह के वातावरण में कम से कम समय तक रहने की कोशिश करें। अपने चेहरे, गर्दन, हाथों, कोहनी, घुटनों में ड्राईनेस की समस्या को कम करने के लिए लोशन का उपयोग करें। डिहाइड्रेशन से बचाव करने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। यदि आपको एसी के कारण आंखों में किसी तरह की दिक्कत महसूस होती है तो एसी में रहने से बचें और तुरंत किसी विशेषज्ञ से उचित इलाज प्राप्त करें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें