कई बार जब कम ब्लीडिंग होती है तो उसके साथ ही शरीर में इस बीमारी के और भी लक्षण नजर आते हैं। जैसे ब्रेस्ट में दूधिया डिस्चार्ज के साथ ही आकार में परिवर्तन, बालों का झड़ना, सिर में दर्द होना। वजन बढ़ना या अचानक से कम हो जाना। इसके साथ ही चेहरे पर अतिरिक्त बालों के उगने को भी एमेनोरिया के लक्षण में से एक गिना जाता है।