फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये 7 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Fri, 03 Apr 2020 08:55 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कैल्शियम - फोटो : फाइल फोटो
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम का मुख्य स्रोत दूध होता है लेकिन कई लोगों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। किसी को दूध का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो किसी को दूध की खुशबू पसंद नहीं होती है। साथ ही कुछ लोगों को दूध में पाए जाने वाले लेक्टॉस से एलर्जी होती है। अगर आप भी किसी वजह से दूध पीने से बचते हैं तो आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे, जिससे आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
सब्जियां - फोटो : Pixabay
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों से भरी एक कटोरी में 100 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स सैलेड और ग्रीन सैलेड का सेवन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसे में आपको कोशिश कीजिए कि रोजाना आप कम से कम एक कटोरी पत्तेदार सब्जी का सेवन जरूर कर लें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संतरा
अन्य फलों की तुलना में संतरा में कैल्शियम की मात्रा उच्च होती है। हालांकि कैल्शियम के सोर्स के रूप में संतरा को देखकर आप हैरान हो सकते हैं क्योंकि संतरा विटमिन-सी का मुख्य स्रोत है। आपको पूरे दिन में न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट के अलावा कम से कम 2 संतरा जरूर खाना चाहिए।

4 of 7
सोया मिल्क - फोटो : सोशल मीडिया
सोया मिल्क
ऐसे लोग जिन्हें दूध में पाए जाने वाले तत्व लेक्टॉस से एलर्जी हो तो उनके लिए सोया मिल्क कैल्शियम की पूर्ति के लिए एक बढ़िया विकल्प है। बता दें कि एक गिलास सोया मिल्क में गाय या भैस के दूध से कहीं अधिक कैल्शियम और प्रोटीन होता है। सोया मिल्क के इस्तेमाल से आप कॉफी या दही भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सफेद तिल
1 टेबल स्पून सफेद तिल में करीब 88 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा होती है। आपने तिल से बने लड्डू तो खूब खाए होंगे लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि सफेद तिल में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप पूरे दिन में सफेद तिल के दो लड्डू खा लें तो शरीर में कैल्शियम की आधी जरूरत पूरी हो जाएगी। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तिल की तासीर बहुत गर्म होती है। इसके साथ आपको ठंडी चीजों का भी सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
बादाम - फोटो : फाइल फोटो
बादाम
बादाम के सेवन से भी शरीर में कैल्शियम की पूर्ति हो जाएगी। इसके लिए आप रात में 10 से 12 बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह इनका छिलका उतारकर खा लें। बादाम खाते समय इसे अच्छे से चबाना चाहिए ताकि आंतों में पहुंचने के बाद शरीर अच्छी तरह से इसकी खूबियों को सोख ले। इसके अलावा आप बादाम मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओटमील - फोटो : फाइल फोटो
ओटमील
शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए ओटमील का सेवन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा तो बहुत ज्यादा नहीं होती है लेकिन आप इसे किसी दूसरे कैल्शियम बेस्ड चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें