कोरोना का नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता
- फोटो : iStock
क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?
कोरोना के लैम्बडा वैरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस कहते हैं, यह वैरिएंट काफी अधिक समस्याओं का कारण बन सकता है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की तुलना में इसके अधिक संक्रामक होने की आशंका है। दुनिया के 31 से ज्यादा देशों में यह वैरिएंट फैल चुका है। हमें इससे विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इजरायल, स्पेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, टर्की और ऑस्ट्रेलिया में भी इस वैरिएंट के मामले सामने आने की खबर है। फिलहाल लैम्बडा वैरिएंट की संक्रामकता के बारे में जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।