फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको हो रही हैं ये 5 समस्याएं तो समझ लें पड़ने वाली है चश्मे की जरूरत

Tue, 16 Jul 2019 07:03 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लगातार टीवी, कंप्यूटर या मोबाईल पर देखते रहने से किसी की भी आंख कमजोर हो सकती है। लेकिन कभी कभी लोगों को इस बारे में पता ही नही चलता कि उनकी आंखों से कम दिखने लगा है और उन्हें चश्में की जरुरत है। लगातार अनदेखी करने का नतीजा होता है कि लोगों की आंख बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है। आइए जानते है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपके आंखों की रोशनी कम हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
लगातार देर तक देखते रहने से आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। अगर आपको लगातार देखने में दिक्कत होती है तो हो ये इशारा है कि आपकी आंख कमजोर हो रही हैं।
 
   
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपके सिर में या फिर आंखों की मांसपेशियों के पास हमेशा दर्द बना रहता है तो इसका मतलब है कि आपको चश्में की जरुरत है। आंखों के लेंस पर साफ प्रतिबिंब नहीं बनता है तो आंखों की पुतलियां सिकुड़ जाती है। देखने के लिए जब लगातार आंखे सिकुड़ी रहती हैं तो सिर में दर्द होने लगता है।
 

4 of 6
देखते समय अगर किसी की आंख से दूर या फिर पास की चीज साफ नहीं दिखती है तो इसका मतलब है कि आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है और उसे चश्में की जरुरत है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आपने महसूस किया है कि अगर आप लगातार कोई किताब या फिर मोबाइल की स्क्रीन देखते हैं तो आपकी आंखों में दर्द होने लगता है या फिर आंखों में थकान महसूस होती है तो जरुरत है कि आप खूब सारा पानी पिएं। पानी पीने से आंखों की थकान दूर होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कभी आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि साफ देखने के लिए आप अपनी आंखों को बार बार रगड़ते हैं। अगर हां तो फिर जरुरत है कि आप अपनी आंखों को किसी चिकित्सक को दिखाएं।आंखों में होनी वाले ऐसे किसी भी परेशानी को अनदेखा न करें और तुरंत किसी आंखों के चिकित्सिक की सलाह लें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें