फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर काम करने वाले दिमाग को भी दें भरपूर पोषण, ये 5 'सूपर फूड' जला देंगे दिमाग की बत्ती 

Wed, 03 Jul 2019 03:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
दिमाग बच्चे का हो या बड़ों का सभी को अपने काम के लिए दिमाग चलाना पड़ता है। लेकिन आपका दिमाग तभी साथ दे पाएगा जब उसे पोषण तत्त्व मिलेंगे। इंसान का दिमाग बेहद व्यस्त अंग है क्योंकि वो एक साथ कई काम करता है। जब आप खाली बैठे हों, तो भी दिमाग लगातार सोचने, स्टोर करने, सूचना प्राप्त करने, सांस लेने, हार्ट बीट को नियमित करने, अंगों में तालमेल बिठाने जैसे जरूरी काम कर रहा होता है। खुद ही सोचिए इतनी फुर्ती से काम करने के लिए दिमाग को कितनी एनर्जी की जरुरत पड़ती होगी। तो क्या आप वो सब खा रहे हैं जिसकी आपके दिमाग को जरुरत है? अगर नहीं तो हम आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को भरपूर पोषण देंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मेवे और बीज 
वैसे तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी मेवे खाने की सलाह दी जाती है। खाली समय में जब भूख लगे तो बिस्किट खाने की बजाय थोड़ा सा मेवा खा लें। अखरोट में भरपूर ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग में उचित न्यूरॉन और तंत्रिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
हल्दी 
हल्दी दिमाग की क्षमता को बढ़ाती है। यह सप्लीमेंट के तौर पर दवा का काम करती है और आपके दिमाग को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकती है। इसमें पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन फ्री रैडिकल्स का सफाया करता है। 

4 of 6
कॉफी
इसमें फ्लेवोनॉल्स होता है, जो रक्त संचार दुरुस्त करता है और ध्यान केंद्रित रखने की अवधि बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम खनिज भी होता है, जो सेरोटोनिन के निर्माण के अलावा 300 से अधिक मेटाबॉलिज्म क्रियाओं के लिए जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
केला 
केले की ताकत को कम मत आंकिएगा. केले में भरपूर विटामिन बी-कॉम्पलेक्स, खासकर बी6 और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है। इसमें भारी मात्रा में ट्रिप्टोफन भी होता है, जो सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारियल का तेल 
इसमें मौजूद मिडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स की भरपूर मात्रा दिमाग के लिए ईंधन की तरह काम करती है। यह दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देता है और रक्त संचार बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें