फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड में होता है दर्द, तो ये पांच तरह के तेल कर सकते हैं आपकी तकलीफ कम

Sun, 11 Aug 2019 07:56 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
 पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं जैसे कमर में दर्द, पैरो में दर्द, पेट फूलना, चिड़चिड़ापन से तो हर महिला को गुजरना पड़ता है। बल्कि कुछ महिलाओं के लिए तो ये पांच दिन किसी भयानक सपने की तरह होते हैं। अगर आप इन दिनों में पेनकिलर लेकर थक गई हैं तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आएं हैं जिसका प्रयोग जरूर ही इस तकलीफ से  आराम दिलाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
मासिक धर्म की तकलीफों में आराम पहुंचाने में ये तेल आपकी मदद करेंगे। इन तेलों की कुछ बूंदों की मसाज पेट के निचले हिस्से में करने या फिर पानी में कुछ बूंदों को डालकर उससे सिंकाई करने से आपको आराम मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल में एंटी फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से यह पीरियड्स में होने वाली तकलीफ के साथ ही ब्लीडिंग को कम करने में मदद करता है। इस तेल से गर्भाशय की मांसपेशियों के सिकुड़न में आराम मिलता है।
 

4 of 7
- फोटो : pixa
लौंग का तेल
लौंग का तेल शरीर की कई तकलीफों को आराम पहुंचाता है। दांतों के दर्द के अलावा इस तेल का इस्तेमाल पीरियड के दर्द में आराम दिलाने के लिए भी किया जाता है। लौंग के तेल की दो-चार बूंदों को पानी में डालकर उसमें कुछ देर बैठने से आराम मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
रोमन कैमोमाइल तेल
पुराने समय से ही इस तेल का उपयोग दर्द निवारक के तौर पर किया जाता रहा है। रोमन कैमोमाइल तेल का इस्तेमाल पीरियड के दर्द में करने के लिए दो चार बूंदें तेल की पानी में डालकर उसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आराम मिलता है। ये एक पुराना इजिप्टियन तरीका है।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
सिनेमन ऑ़यल
सिनेमन ऑयल का प्रयोग गर्भाशय के सिकुड़न में मदद करता है। इस तेल की कुछ बूंदों को पेट के नीचे वाले हिस्से में लगाने से आराम मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
oil - फोटो : pixa
पिपरमिंट तेल
पिपरमिंट तेल का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के लिए किया जाता है। अगर इस तेल का इस्तेमाल मासिक धर्म की तकलीफों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें