फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 4 चीजें, नहीं सताएगी बीमारी 

Mon, 24 Jun 2019 04:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
healthy food
स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करके ही बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बीमारियां आपसे दूरे रहे तो हरी सब्जियों के साथ ही सलाद और सूप को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, बाहर के खाने से बचें और बेसन और मेदे  की जगह साबूत अनाज को ज्यादा मात्रा में डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 4
tomatoes - फोटो : getty images
सलाद के तौर पर टमाटर जरूर लें। टमाटर त्वचा और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर में लायकोपिन होता है जो दिमाग की कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है। आप चाहें तो टमाटर का सूप पी सकते हैं। अगर आप सलाद में सिर्फ खीरा ही खाते हैं तो अब से टमाटर को भी शामिल करें।
 
विज्ञापन

3 of 4
healthy food
आहार में साबुत अनाज लें। साबुत अनाज से आपको पेट में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा। दरअसल, साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन व मिनरल्स होता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
हरी सब्जियां
अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। हरी सब्जियों में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट व फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स होता है जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आप सलाद और सूप के तौर पर हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें