फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: बस इन चार बातों को बांध लें गांठ, त्योहारों में मिठाइयां और पकवान खाने पर भी नहीं बढ़ेगा वजन

Thu, 16 Oct 2025 07:59 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के त्यौहार में मिठाइयों का बड़ा महत्व होता है। यही वजह है कि कुछ लोगों के मन में दिवाली का नाम सुनते ही वजन बढ़ने से डर सताने लगता है। ऐसे में आप कुछ नियमों का पालन करके दिवाली में भी अपने वजन को कंट्रोल रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में अच्छी सेहत के लिए इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2025 health tips: दिवाली का नाम सुनते ही सबसे पहले लजीज पकवानों और मिठाइयों का ख्याल आता है। खुशियों का त्योहार दिवाली में अक्सर लोग ढ़ेर सारे पकवान और मिठाइया खा लेते हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है, जिससे बाद में पछतावा भी होता है। अब अगर इन लजीज पकवानों से दूरी बना लिया जाए तो फिर दिवाली भी फीका लगने लगता है। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि फिर क्या करना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि थोड़ी समझदारी और कुछ आसान नियमों का पालन करके आप त्योहारों का पूरा आनंद ले सकते हैं और अपनी फिटनेस को भी बनाए रख सकते हैं। वजन बढ़ना अक्सर कैलोरी की ज्यादा मात्रा और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होता है, जो त्योहारों के दौरान एक सामान्य बात है।

सही रणनीति अपनाकर आप इन दोनों चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। यह सिर्फ कैलोरी के बारे में नहीं है, बल्कि यह इस बारे में भी है कि आप क्या और कैसे खाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में उन नियमों के बारे में जानते हैं जिसका पालन करके आप इस दिवाली पर मिठाइयां भी खा सकते हैं और वजन भी कंट्रोल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलाद - फोटो : freepik
फाइबर वाली चीजें जरूर खाएं
मिठाइयां और पकवान खाने के साथ-साथ आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें भी शामिल करें। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इसके लिए आप सलाद, फल, या सब्जियों का सूप पीना एक अच्छा विकल्प है। यह आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखेगा।

ये भी पढ़ें- Health Tips: 20 की उम्र से ही अपनी खाने की थाली में शामिल करें ये चीजें, हमेशा बने रहेंगे जवान
विज्ञापन

3 of 5
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी
त्योहारों में भले ही जिम जाना संभव न हो, लेकिन शारीरिक गतिविधि को पूरी तरह छोड़ें नहीं। सुबह उठकर घर जो हल्के वर्कआउट किए जा सकते हैं वो करें। दोस्तों या परिवार के साथ मार्निंग वॉक करें, डांस करें या बच्चों के साथ खेलें इन सभी गतिविधियों से भी कैलोरी बर्न होता। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय

4 of 5
Sweets - फोटो : Adobe stock
मिठाइयों और पकवानों को सीमित मात्रा में लें
त्योहारों पर सबसे बड़ी चुनौती मिठाइयों का अत्यधिक सेवन है। अपनी पसंदीदा मिठाइयों और पकवानों का आनंद लें, लेकिन उन्हें सीमित मात्रा में खाएं। एक-दो छोटे टुकड़े ही लें, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि एक साथ सभी मिठाइयां न खाएं, धीरे-धीरे स्वाद लेकर एक अंतराल के बाद ही खाएं। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और शरीर पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
खूब पानी पीते रहना जरूरी
त्योहारों के दौरान हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। खूब पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखेगा और मेटाबॉलिज्म को भी सुचारू बनाए रहेगा, साथ ही आपके किडनी और लीवर को भी डिटॉक्स करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इससे आपका पाचन भी अच्छा रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें