फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की मालिश करने के हैं ये 4 बड़े फायदे, आजमा कर देखें

Sat, 25 May 2019 11:28 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुराने समय से ही पेट की मालिश का प्रयोग होता आ रहा है। हालांकि इसके चिकित्सकीय गुणों से आज भी लोग अंजान है। मालिश करने से सेहत को बहुत फायदा होता है। इससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से भी फिट रहते हैं। पेट की मालिश को आप नियमित रूप से कर सकते हैं। पेट की मालिश करने से दर्द और तनाव से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि पेट की मालिश करना कितना फायदेमंद है।
विज्ञापन

2 of 5
पीठ के बल लेटकर हाथों में थोड़ा सा तेल लें औत तीन मिनट तक मालिश करते रहें। इसकी गर्माहट को महसूस करें और दिमाग को पूरी तरह से शांत कर अपना ध्यान मालिश में लगाएं।
विज्ञापन

3 of 5
नर्सिंग अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक पेट की मालिश कब्ज और पेट दर्द को दूर करता है। नियमित रूप से पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से टोन्ड हो जाती हैं और मौजूदा कब्ज खत्म होता है।

4 of 5
- फोटो : Social Media
पेट की मालिश वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से की जाने वाली पेट की मालिश चयापचय की दर को बढ़ाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो पेट की मालिश आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
पेट की मालिश करने से पेट की गैस आराम से निकल जाती है और अपच भी नहीं होती है। नियमित रूप से तीन मिनट तक की जाने वाली ये मसाज पेट संबंध कई बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। अगर पेट में दर्द हो तो मालिश करने से उस जगह का रक्त संचार बढ़ जाता है। पेट की मालिश लिवर समेत आपके कई आंतरिक अंगों को राहत पहुंचाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें