फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pizza: क्या पिज्जा खाने से भी जा सकती है जान? 11 वर्षीय लड़की की मौत से मचा हड़कंप, बरतें ये सावधानी

Sat, 08 Jun 2024 06:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिज्जा खाने से मौत का मामला - फोटो : pexel
बर्गर-पिज्जा जैसे फास्ट और जंक फूड्स के बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी दीवाने हैं। अध्ययनकर्ता बताते हैं, इस तरह के आहार से सेहत पर कई प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। जो लोग अधिक मात्रा में या अक्सर इन चीजों का सेवन करते हैं उनमें पाचन से लेकर डायबिटीज-ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम देखा जाता है। पर क्या इसके सेवन से किसी की मौत भी हो सकती है?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में टेक्सास शहर के एक स्कूल में पिज्जा खाने के बाद एलर्जिक रिएक्शन होने से 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। लड़की के परिवार का आरोप है कि अगर स्टाफ ने समय पर इलाज उपलब्ध करा दिया होता तो जान बचाई जा सकती थी। 

पिज्जा खाने से किसी की मौत कैसे हो सकती है? क्या सभी लोगों को जंक-फास्ट फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए? आइए इसके कारणों को समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पिज्जा - फोटो : freepik.com
पहले से पिज्जा खाने के बाद रिपोर्ट की गई है मौत

पिज्जा खाने के बाद मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में इटली में पिज्जा खाने के बाद 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। पिज्जा खाने से बाद उसे पेट में ऐंठन होने लगी थी। मौत के लिए बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया के कारण हुई फूड पॉइजनिंग को कारण माना  जा रहा था। 

वहीं हालिया मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमर्सन केट कोल (11 वर्ष) टेक्सास के एक स्कूल की छात्रा थी। पिज्जा खाने के बाद उसे एलर्जी (डेयरी एलर्जी) हुई जिससे तबीयत बिगड़ती गई। इलाज के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद कोल की मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्यों ने समय पर उचित उपचार की व्यवस्था न करने के कारण  स्कूल प्रशासन पर केस फाइल किया है।
विज्ञापन

3 of 5
डेयरी उत्पादों से एलर्जी - फोटो : istock
क्या होती है डेयरी एलर्जी?

डेयरी या मिल्क एलर्जी दूध युक्त उत्पादों के प्रति, इम्यून सिस्टम की असामान्य प्रतिक्रिया है। दूध से एलर्जी के कारण घरघराहट, उल्टी, पित्ती और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ स्थितियों में  ये एनाफिलेक्सिस का कारण भी बन सकती है जो एक गंभीर और जानलेवा प्रतिक्रिया होती है। 

एनाफिलेक्सिस एक आपातकालीन समस्या है। दूध पीने या डेयरी उत्पादों के सेवन के तुरंत बाद इसके लक्षण शुरू हो सकते हैं।

4 of 5
त्वचा की समस्याएं - फोटो : istock
डेयरी एलर्जी में क्या होती है दिक्कतें?

डेयरी एलर्जी के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते है। जिन लोगों को इस तरह की एलर्जी रही है उन्हें दूध और इससे संबंधित अन्य उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। दूध से होने वाली एलर्जी के कारण आपको पित्ती, घरघराहट, होंठों या मुंह के आसपास खुजली या झुनझुनी महसूस होना, जीभ या गले में सूजन, खांसी या सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोगों में इस एलर्जी के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है जिसमें तत्काल आपातकालीन चिकित्सा की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांस न आने की समस्या - फोटो : istock
एनाफिलेक्सिस जैसे गंभीर लक्षणों का भी खतरा

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक डेयरी एलर्जी के कारण कुछ लोगों को एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसके कारण वायुमार्गों में सिकुड़न, गले में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, चेहरे पर लालिमा-खुजली और शॉक लगने का भी खतरा हो सकता है। इस तरह से जोखिमों से बचे रहने के लिए अपने एलर्जी के बारे में पता करें और इससे बचाव के उपाय करते रहें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें