फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती की कोख फिर होगी लबालब, ऐसे बचाएं बूंद-बूंद पानी

Mon, 18 Apr 2016 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
देश सूखे की मार झेल रहा है और किसान अपने लिए दो समय की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे में जरुरत है हर एक नागरिक की जागरुकता की। हो सकता है इनकी मदद के लिए भी हम सरकार का मुंह देखें लेकिन ऐसी कुछ कोशिशें हैं जिन्हें करके हम उनकी मदद कर सकते हैं, वो है पानी बचाना। रोजाना अनजाने में हम कई लीटर पानी बर्बाद कर देते हैं जिसका हमें शायद आभास भी ना हो। तो ये स्टोरी आपके लिए हैं कि कैसे छोटी-छोटी कोशिशें करके पानी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

2 of 11
- फोटो : getty images
सुबह और शाम ब्रश करते समय नल को बंद कर रखें। बहुत लोग सिर्फ ब्रश करते समय नल खुला रखते हैं। इस आदत को तुंरत बदलें। इससे हर मिनट 6 लीटर तक पानी बचाया सकता हैं।
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

3 of 11
- फोटो : getty images
अपने बगीचे में लगे पेड़ों को पानी देने के लिए पाइप का प्रयोग ना करें। पाइप एक घंटे में 1 हजार लीटर तक पानी बर्बाद कर देता है।

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

4 of 11
- फोटो : getty images
बगीचे को सुबह उठकर पानी दें या फिर दोपहर के बाद। इससे जमीन पानी कम सोखेगा और पानी की बचत होगी।
 
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

5 of 11
- फोटो : getty images
बाजार में पानी की बचत करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट आ गए हैं। जैसे शॉवर हेड, नल, टॉयलेट, वॉशिंग मशीन और बहुत कुछ। खरीदारी करते समय इस बात को भी ध्यान में रखें।
 
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

6 of 11
- फोटो : getty images
घर के सभी टपकते हुए नलों को तुरंत ठीक करवाएं। एक टपकते हुए नल से एक दिन में 15 लीटर तक पानी बर्बाद होता है और 5500 लीटर हर साल।
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

7 of 11
- फोटो : getty images
टॉयलेट में अगर फ्लश का प्रयोग करते हैं तो उसमें छोटी-मोटी चीजे सिगरेट, छोड़ा कचरा आदि ना बहाएं। बहुत से लोगों को कचरा फ्लश में बहाने की आदत होती है। ऐसे में इस को तुरंत बदलें। इससे कई गैलन पानी बेकार होता है।
 
आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

8 of 11
- फोटो : getty images
सब्जियों को चलते नल की नीचें मत धोएं। किसी बर्तन में साफ पानी भर के सब्जियों को साफ करें। 

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

9 of 11
- फोटो : getty images
वॉशिग मशीन या फिर डिशवॉशर का प्रयोग करते हैं तो एक बार में सारे कपड़े और बर्तन साफ करें। ना कि थोड़े-थोड़े कपड़े या बर्तन धुलें। इससे काफी पानी बचेगा। 
 
आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

10 of 11
- फोटो : getty images
कार धुलने के लिए बाल्टी का प्रयोग करें ना कि पाइप का। इससे भी काफी पानी बचेगा।
विज्ञापन

आपकी छोटी सी कोशिश करेगी लाखों सूखाग्रस्त किसानों की मदद

11 of 11
- फोटो : getty images
आजकल हर घर में आरओ लगा होता है जिसमें सिर्फ 40 प्रतिशत पानी ही प्रयोग होता है। बाकी 60 प्रतिशत बचने वाले पानी को फेंकने के बजाय उसे पेड़ों को डाल दें। इससे पानी तो बचेगा ही साथ ही उसमें मौजूद खनिज लवण पौंधों के लिए फायदेमंद होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें