आखिर अब वो घड़ी आ ही गई है जब टीम इंडिया के 'सर' यानी रविंद्र जडेजा रविवार को घोड़ी पर चढ़ेंगे और सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया और आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम गुजरात लायंस के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा रविवार को मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे। गुजरात लायंस टीम के सूत्रों ने बताया, "जडेजा शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। और वह टीम के साथ मुंबई नहीं आए हैं क्योंकि रविवार को उनकी शादी है। यह भी तय नहीं है कि 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।"
विज्ञापन
3 of 4
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने गुजरात में ही एक होटल में शादी से एक दिन पहले 16 अप्रैल को बैचलर पार्टी का आयोजन किया। इसमें टीम इंडिया और आईपीएल के कुछ विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। इसी साल जडेजा ने 5 फरवरी को गुजरात की इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की थी।
जडेजा ने अपनी शादी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के शामिल होने के बारे में खुलासा किया कि वह टीम इंडिया के धोनी और रैना को अपनी शादी का कार्ड नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों को अभी तक कार्ड भेजा भी नहीं है और न ही भेजेंगे। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा कि दोनों उनके बहुत करीब हैं, लिहाजा अपने करीबियों को शादी का कार्ड भेजने की जरूरत भी नहीं। हालांकि जडेजा ने यह जरूर कहा कि करीबियों को फोन करके औपचारिकता जरूर पूरी करेंगे।