फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2021: इस फादर्स डे अपने पिता को दें इन खास संदेशों से शुभकामनाएं, रिश्ते होंगे मजबूत

Sun, 20 Jun 2021 08:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
हमारी जिंदगी में हर एक रिश्ता काफी अहमियत रखता है, लेकिन माता-पिता की हमारे जीवन में सबसे अलग जगह होती है। जिस तरह मां अपने बच्चों के लिए हर वो चीज करती है, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी होती है, तो ठीक उसी तरह एक पिता भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है। पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस साल 20 जून को यानी आज मनाया जाएगा। इस दिन बच्चे अपने जीवन में पिता के महत्व, उनके आदर और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। इस दिन लोग अपने पिता को कई शुभकामना संदेश भी भेजकर उन्हें फादर्स डे की शुभकामानएं देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास संदेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने पिता को भेज सकते हैं, और उम्मीद है बदले में आपके ढेर सारा प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा। अगली स्लाइड्स में देखें खास शुभकामाना संदेश...
विज्ञापन

2 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है
तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में पिता का होना जरूरी है
पिता के साथ से हर राह आसान होती है।

Happy Father's Day 2021!
विज्ञापन

3 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता उनको मां-बाप कहा जाता है
जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो उसे कुदरत कहते हैं 
रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते है हसींन हमसफर हो तो उसे मोहब्बत कहते है
और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते हैं।

Happy Father's Day 2021!

4 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं? 
तोहफे में फूल दूं या गुलाबों का हार दूं?
और मेरी जिंदगी में मेरे पापा हैं सबसे प्यारे
उन पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।

Happy Father's Day 2021!
विज्ञापन

5 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
गर मैं रास्ता भटक जाऊं
मुझे फिर राह दिखाना
आपकी जरुरत मुझे हर कदम पर होगी
नहीं है दूजा कोई पापा आपसे बेहतर चाहने वाला।

Happy Father's Day 2021!
विज्ञापन

6 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
पिता नीम के पेड़ जैसे होते हैं 
उसके पत्ते भले ही कड़वे हो पर वो छाया ठंडी देता है 
मेरा साहस, मेरी इज्जत, मेरा सम्मान हैं पिता 
मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान हैं पिता।

Happy Father's Day 2021!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फादर्स डे 2021 - फोटो : Amar ujala
अजीज भी वो है नसीब भी वो है
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है 
उनकी दुआ से चलती है जिन्दगी 
क्यों की खुदा भी वो है और तकदीर भी वो हैं।

Happy Father's Day 2021!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें