Navratri Fasting Food: नवरात्रि में व्रत रखने वालों को ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व दें और दिनभर एनर्जी बनाए रखें। व्रत के दौरान सामान्य खानपान में बदलाव होने के कारण सही आहार चुनना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि व्रत में अपनाएं ये हेल्दी फूड्स
- फोटो : Adobe Stock
Shardiya Navratri Vrat Healthy Food Tips: नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की आराधना, आस्था और सात्विक जीवनशैली का प्रतीक है। इन नौ दिनों में बहुत से लोग व्रत रखते हैं और अपने खानपान में बदलाव करते हैं। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि नवरात्रि में व्रत रखने वालों को क्या खाना चाहिए, ताकि भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो।
नवरात्रि में व्रत रखने वालों को ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व दें और दिनभर एनर्जी बनाए रखें। व्रत के दौरान सामान्य खानपान में बदलाव होने के कारण सही आहार चुनना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ताजे फल
- फोटो : AI generated
ताजे फल
सेब, केला, पपीता, संतरा और अनार जैसे फल खाएं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। व्रत के दौरान इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को पोषण मिलता है और कमजोरी महसूस होने की आशंका कम हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
साबूदाना खिचड़ी
- फोटो : Adobe Stock
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। नवरात्रि के व्रत के दौरान जब लोग सामान्य भोजन नहीं करते हैं, तब साबूदाना खिचड़ी या खीर खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलने के साथ कुछ अतिरिक्त पोषक तत्व भी मिलते हैं।
4 of 7
दूध, दही और मेवे
- फोटो : AI generated
दूध, दही और मेवे
दूध और दही से प्रोटीन व कैल्शियम मिलता है, जबकि बादाम, अखरोट और मूंगफली से हेल्दी फैट और ऊर्जा मिलती है। व्रत में इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
मखाना
- फोटो : AI generated
मखाना
व्रत में मखाने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह हल्का, सुपाच्य और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे उपवास के दौरान शरीर में शुगर का स्तर स्थिर बना रहता है।
व्रत के दौरान नारियल पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह व्रत में ऊर्जा बनाए रखने और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है। नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक शुगर और मिनरल्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।