Rajinikanth Fitness and Lifestyle: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत सिर्फ अपनी शानदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी, अनुशासित जीवनशैली और आध्यात्मिक सोच के लिए भी जाने जाते हैं। 75 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और सक्रियता प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
एक तरफ जहां वह फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाते नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ काम से समय निकालकर आध्यात्मिक यात्राओं पर भी जाते हैं। हिमालय से उनका जुड़ाव लंबे समय से रहा है। इन यात्राओं में वह धार्मिक स्थलों के दर्शन करने, ध्यान लगाने और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया की भागदौड़ से दूर रहने का अवसर पाते हैं।
रजनीकांत की जीवनशैली से जुड़े दो सवाल अक्सर लोगों के मन में आते हैं। पहला, आखिर वह हिमालय की यात्रा पर क्यों जाते हैं? दूसरा, बढ़ती उम्र के बावजूद खुद को फिट और सक्रिय कैसे रखते हैं? उनकी सार्वजनिक बातचीत और मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि आध्यात्मिकता, नियमित व्यायाम, खानपान पर ध्यान और काम के प्रति जुनून उनकी दिनचर्या के अहम हिस्सा हैं। आइए जानते हैं उनके आध्यात्मिक जीवन और फिटनेस से जुड़े उन पहलुओं के बारे में, जिनसे लोग प्रेरणा ले सकते हैं।