Eid 2022 Wishes: ईद उल फितर का त्योहार चांद का दीदार होने के बाद मनाया जाता है। रमजान के पाक महीने के पूरा होते ही मुस्लिम लोगों में ईद की तैयारियां शुरू कर दी जाती है। रमजान महीने के आखिरी रोजा में लोग रोजा तोड़ते हैं और चांद का दीदार होते ही ईद का ऐलान कर दिया जाता है। साल 2022 में ईद भारत में 3 मई को मनाई जाएगी। वैसे तो कुछ मुस्लिम देशों में 2 मई को ही ईद का त्योहार मनाया गया। ईद के मौके पर लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनने के साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। वहीं ईद की नमाज में अल्लाह को शुक्रिया अदा किया जाता है। ईद के पाक मौके पर आप भी अपने दोस्तों और अपनों को मुबारकबाद भेजिए। फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया के जरिए मुबारकबाद का ये सिलसिला यूं ही चलता रहे। इसलिए कुछ बेहतरीन वॉलपेपर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर करें। आगे की स्लाइड में देखें ईद मुबारकबाद के कुछ खास शुभकामना संदेश, जिन्हें आप साझा कर सकते हैं अपने प्रियजनों के साथ।
विज्ञापन
2 of 6
ईद पर दोस्तों, अपनों को दें मुबारकबाद
- फोटो : अमर उजाला
चांद की रोशनी आपको छू जाए
मंद हवाएं आपसे कुछ कह जाए।
दिल में जो हो, मांग लो खुदा से
दुआ है आपकी यह ईद रोशन हो जाए।
ईद मुबारक
विज्ञापन
3 of 6
ईद पर दोस्तों, अपनों को दें मुबारकबाद
- फोटो : अमर उजाला
ईद लेकर आई है ढेर सारी खुशियां
आओ इस ईद मिटा दें दिलों की दूरियां
क्योंकि ईद है खुदा की रहमत का दिन
इसलिए मुबारक हो आपको ईद उल फितर
ईद मुबारक
4 of 6
ईद पर दोस्तों, अपनों को दें मुबारकबाद
- फोटो : अमर उजाला
अधेरी रात को चांद मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको ईद मुबारक।
ईद मुबारक
विज्ञापन
5 of 6
ईद पर दोस्तों, अपनों को दें मुबारकबाद
- फोटो : अमर उजाला
आपकी ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
आपकी राहों में मिले रजा-ए-खुदा।
दुआ है फना हो जाए लब्ज-ए-गम
आप पर सदा बरसे रहमत-ए-खुदा।