फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: खो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस आसान तरीके से पा सकते हैं दोबारा

Fri, 24 Sep 2021 03:03 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिस तरह आधार और पैन कार्ड आदि लोगों के लिए अहम दस्तावेज बन गए हैं, उसी तरह राशन कार्ड भी है। यह लोगों को कम मूल्य पर तो राशन उपलब्ध करवाता ही है, साथ ही एक दस्तावेज के रूप में भी यह उपयोगी है। कई सरकारी कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे अगर आपको आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो तो इसकी जरूरत पड़ सकती है। इस समय देश में राशन कार्डधारकों की संख्या 23 करोड़ से भी अधिक है। अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो जाहिर है आप इसका फायदा उठाते होंगे, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों का राशन कार्ड कहीं खो जाता है, फट जाता है या किसी अन्य कारण से वह उपयोग में नहीं आ पाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसमें घबराने वाली बात नहीं है। आप एक आसान तरीका अपनाकर नया राशन कार्ड पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसे पा सकते हैं नया राशन कार्ड? 
  • अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है या कट-फट गया है तो जिस तरह खाद्य आपूर्ति कार्यालय से नया राशन कार्ड बनवाया जाता है, ठीक उसी तरह डुप्लीकेट कार्ड भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड आवेदन फॉर्म भरकर मामूली फीस देकर दस्तावेजों के साथ फॉर्म को खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा करवा दें। कुछ दिनों में आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड की कॉपी मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जरूरी हैं ये दस्तावेज 
  • अगर आपका राशन कार्ड चोरी हो गया है, तो ऐसी स्थिति में नया राशन कार्ड पाने के लिए आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड आवेदन फॉर्म के साथ एफआईआर की कॉपी भी जमा करनी होगी और अगर चोरी नहीं हुआ है तो राशन कार्ड की फोटो कॉपी, आधार कार्ड या बिजली बिल, पानी का बिल, पासपोर्ट आदि की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नया राशन कार्ड बनवाना अब हो जाएगा आसान 
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है, जिसके तहत देशभर में 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इससे लोगों को बहुत फायदा होगा। यहां नया राशन कार्ड बनवाने से लेकर खोए हुए राशन कार्ड के लिए दूसरा आवेदन भी किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें