हमारे पास कई ऐसे डॉक्यूमेंट होते हैं, जो अब बेहद जरूरी हैं और इनका हमारे पास होना भी उतना ही आवश्यक है। जैसे- आधार कार्ड। पहले लगभग सभी कामों के लिए वोटर आईडी कार्ड को वरियता दी जाती थी, लेकिन अब इसकी जगह आधार कार्ड ले चुका है। आधार कार्ड बनवाने के बाद ये आपके रजिस्टर्ड पत्ते पर पहुंचता है, जिसमें थोड़ा समय लगता है। लेकिन आप चाहें तो इंटरनेट पर जाकर आधार कार्ड की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसमें कई तरह की दिक्कतें आती हैं, जिसमें से एक है मोबाइल नंबर का रजिस्टर्ड होना क्योंकि बिना नंबर के रजिस्टर्ड हुए आधार डाउनलोड नहीं हो पाता है। लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका ऐलान किया है। तो चलिए आपको बिना मोबाइल नंबर के आधार कार्ड को डाइनलोड करने का तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ये सब जान सकते हैं...