फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 चीजों को खाने के बाद यदि गलती से भी पी लिया है पानी तो पड़ सकता है पछताना

Tue, 01 Dec 2020 02:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन चीजों के सेवन के बाद भूलवश भी पानी नहीं पानी चाहिए - फोटो : pixabay

हम बचपन से देखते आएं हैं कि जब भी हम कुछ मीठा खाकर पानी पीने लगते हैं तो घर के बड़े हमें ऐसा करने से रोकते हैं और जब हम उनकी बात नहीं मानते हैं तो कई बार शुष्क खांसी या कोई और समस्या हो जाती है। सिर्फ मिठाई खाने के साथ ही ऐसा नहीं होता है ऐसी कई सारी चीजें हैं जिनके सेवन के पश्चात पानी पीने से शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं और परिणाम स्वरूप कोई समस्या उपज जाती है। आइए हम बताते हैं आपको कि किन चीजों के सेवन के बाद भूलवश भी पानी नहीं पानी चाहिए नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
कॉफी पीने के बाद आधे घंटे तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : Pixabay

कॉफी
कॉफी पीने के बाद पानी पीने की इच्छा होती है। ऐसा जीभ पर मौजूद टेस्ट बड्स के कारण होता है। लगातार गर्म पेय का सेवन करने के बाद जीभ शीतलता चाहती है इसलिए ऐसी इच्छा होती है। लेकिन यदि आपने कॉफी के ऊपर पानी पी लिया तो इसका सीधा प्रभाव आपके पाचनतंत्र पर पड़ सकता है इसलिए हमेशा कॉफी पीने के बाद आधे घंटे तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कब्ज भी हो सकती है। 

विज्ञापन

3 of 6
फल खाते ही पानी पीने से आपको अपच, खांसी या शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है - फोटो : Pixabay

फल
फल खाने के बाद यदि हम पानी पीने जाते हैंं तो घर के बड़े हमें रोक देते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि फल खाते ही पानी पीने से आपको अपच, खांसी या शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। संतरा और अंगुर खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश आदि समस्या हो सकती है। केला, चीकू, नाशपाती, सेब, अनार आदि फलों में शुगर कंटेंट होता है या साइट्रिक एसिड होता है जिससे कि पानी पीते ही शरीर को नुकसान पहुंचता है।

4 of 6
चने खाने के बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए

चना
 चने का कोई भी व्यंजन या भुने हुए चने खाने के बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चने पचाने के लिए हमारे शरीर को हमारे पेट के अंदर मौजूद ताप की आवश्यकता होती है और पानी पाने से यह ताप शरीर के भीतर ठहर नहीं पाता है। ऐसे में जब पेट में पहुंचे चने ठीक प्रकार से पच नहीं पाते हैं या उनका पाचन डिस्टर्ब हो जाता है तो पेट में दर्द की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन

5 of 6
मूंगफली खाने के कम से कम 15 मिनट बाद पानी पिएं - फोटो : pixa

मूंगफली
मूंगफली खाने के बाद पानी पी लेने से अधिकतर लोगों को सूखी खांसी हो जाती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। यह स्वाद में हल्की मीठी भी होती है। चूंकि मूंगफली गर्म होती है और पानी ठंडा इसलिए इसे खाते ही प्यास लगने लगती है। दोनों एक -दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं इसलिए मूंगफली खाने के कम से कम 15 मिनट बाद पानी पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिठाई खाने के बाद पानी पीने से शुगर बढ़ जाती है - फोटो : अमर उजाला

मिठाई
मिठाई खाने के तुरंत बाद यदि पानी लिया तो शरीर में अचानक से शुगर बढ़ जाती है। पानी शरीर में शुगर को जमा करने की क्षमता को बढ़ा देता है इसलिए मिठाई खाकर पानी पीने से कई बार शरीर के भीतर अजीब बदलाव महसूस होते हैं। यदि आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपको डायबिटीज के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें