फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022 Tips: गलती से भी इस तरह की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति न लाएं घर, स्थापना के समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों ध्यान - फोटो : Istock
Diwali 2022 Tips :  इस वर्ष दिवाली 24 अक्तूबर 2022 को मनाई जा रही है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। घर के कोने कोने को प्रकाशमय किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी भक्तों के घर आते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए धनतेरस के दिन भगवान की मूर्ति खरीदकर लाई जाती है। इस साल धनतेरस दो दिन मनाया जा रहा है। 22 अक्तूबर शाम 6 बजे से 23 अक्तूबर शाम 6 बजे तक धनतेरस का मुहूर्त है। लोग आज बाजार से लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा घर लेकर आएंगे और दिवाली के दिन इन्हीं प्रतिमाओं की पूजा की जाएगी। ऐसे में अगर आप आज लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय न करें ये गलतियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी की ऐसी मूर्ति खरीदें

धनतेरस के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि मूर्ति ऐसी हो, जिसमें गणेश जी की सूंड बाई ओर मुड़ी हो। गणेश जी के हाथ में मोदक और पैरों के पास उनका वाहन यानी चूहा बना हो। गलती से भी गणेश जी की काली मूर्ति न खरीदें।
विज्ञापन

3 of 5
ऐसी हो मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति खरीदें

दिवाली में लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्ति खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी की प्रतिमा सफेद या काली न हो। माता लक्ष्मी कमल पर या हाथी पर विराजमान हों। मां लक्ष्मी के एक हाथ में कमल हो और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रही हों। माता की प्रतिमा अगर गुलाबी रंग की हो तो बेहतर है।

4 of 5
न खरीदें ऐसी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति - फोटो : iStock
न खरीदें ऐसी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा

अगर लक्ष्मी मां उल्लू पर सवार हों या खड़ी हुई हों तो इस तरह की प्रतिमा खरीदकर घर न लाएं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा एक साथ जुड़ी न हो।

Dhanteras-Chhoti Diwali 2022: 23 अक्तूबर को धनतेरस या छोटी दिवाली, आप क्या मना रहे हैं आज? जानें सही जानकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापना - फोटो : istock
मूर्ति स्थापना के समय रखें इन बातों का ध्यान

दिवाली को लक्ष्मी पूजा करते समय ध्यान रखें कि बाजार से लाई हुई भगवान की प्रतिमा को सही दिशा में रखें। माता लक्ष्मी की प्रतिमा भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें