फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022 Decoration Ideas: कम पैसों में दिवाली की सजावट होगी खास, अपनाएं ये आकर्षक डेकोरेशन आइडिया

Mon, 24 Oct 2022 12:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली की सजावट - फोटो : Istock
Diwali 2022 Decoration Ideas: प्रकाश पर्व दिवाली इस साल 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली का पर्व बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व में स्वच्छता है, तो जगमगाहट भी है। उत्साह है और स्वादिष्ट व्यंजन हैं। दिवाली की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। लोग घरों की रंगाई पुताई और साफ सफाई करते हैं। जिसके बाद घर की सजावट की जाती है और दीपक व लाइट्स के जरिए घर का हर कोना कोना प्रकाशमय किया जाता है। दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा भी होती है। ऐसे में साफ सफाई और सजावट बहुत जरूरी है। भगवान स्वयं आपके घर आते हैं। घर की सजावट के कई तरीके हैं। आप इस दिवाली आकर्षक डेकोरेशन आइडिया अपनाकर घर की सजावट कर सकते हैं। दिवाली की खास सजावट के लिए महंगे सामान और अधिक खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। यहां आपको कम पैसों में दिवाली की खास सजावट के आइडिया बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock
रंगोली 

भारतीय परंपरा के मुताबिक, घरों में त्योहार के मौके पर सजावट के लिए सबसे पारंपरिक और कलात्मक तरीका रंगोली होता है। आप दिवाली के मौके पर घर के द्वार या मंदिर के आसपास रंगोली से सजावट कर सकते हैं। घर पर कलरफुल रंगोली बनाना सस्ता और आसान होगा। बाजार में आपको रंगोली के लिए स्टेंसिल भी मिल जाएंगे। आप फूलों और दीयों के जरिए रंगोली को अधिक आकर्षक बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली की सजावट - फोटो : Istock
फूलों से सजावट 

रंगोली के अलावा आप दिवाली के मौके पर घर को फूलों से सजा सकते हैं। घर के मंदिर के आसपास फूलों की लड़ी लगा सकते हैं। पौधों या गमलों से भी इको फ्रेंडली डेकोरेशन कर सकते हैं। इस तरह की सजावट कम खर्चीली और अधिक प्रभावी लगती है। आज कल बाजार में रेडीमेड फूल भी उपलब्ध हैं। आप उनके जरिए भी सजावट कर सकते हैं।

Diwali 2022: इन खराब चीजों को घर पर रखना माना जाता है अशुभ, इस दिवाली करा लें मरम्मत    

4 of 5
कलरफुल दीए सजाएं - फोटो : Istock
कलरफुल दीए और मोमबत्ती 

दिवाली की रौनक प्रकाश से होती है। दिवाली के मौके पर दीपक जलाए जाते हैं और घरों में इलेक्ट्राॅनिक लाइट्स से सजावट की जाती है। ऐसे में आप खास सजावट के लिए कलरफुल दीए और सुंदर मोमबत्ती का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली की सजावट - फोटो : Istock
कागज के लैंप

दिवाली के मौके पर दीए या कैंडल सजा रहे हों तो उन्हें अधिक आकर्षक बनाने के लिए रंगीन कागज के पेपर लैंप बना सक सजा सकते हैं। बाजार में भी आपको पेपर लैंप मिल जाएंगे। इन लैंप का इस्तेमाल मोमबत्ती को कवर करने के लिए किया जाता है। स्टार, सर्किल और अन्य आकर्षक डिजाइन वाले लैंप से भी शेप दे सकते हैं। 

Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 दिवाली पर बनाएं रंगोली की ये सबसे आसान और सुंदर डिजाइन    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें