फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दिवाली पर ऐसे करें घर की डेकोरेशन, ये पांच टिप्स आएंगे बेहद काम

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : Istock
दिवाली दीपों का त्योहार है और हर कोई इस दिन अपने घरों में दीये जलाता है। मंदिर, छत, घर के बाहर, दहलीज पर, रंगोली के पास आदि जगहों पर भी इस दिन दीये जलाए जाते हैं। दिवाली पास आते ही लोग पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुट जाते हैं। कोई अपने लिए कपड़े खरीदने में लग जाता है, तो कोई अन्य तैयारियों में लग जाता है। इसके अलावा एक और चीज है, जो लोग जरूर करते हैं और वो है घर की डेकोरेशन करना। घर की बेड शीट्स से लेकर घर के हॉल तक को एक अलग और नया रूप दिया जाता है। घर को सजाने के लिए कई तरह की चीजें लाई जाती हैं, नए परदे लगाए जाते हैं आदि। ऐसे में अगर इस दिवाली आप भी अपने घर की डेकोरेशन कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : istock
ऐसे कुशन कवर चुनें
  • आप अपने घर के लिविंग रूम को शानदार बनाने के लिए वहां लगे सोफे के कुशन कवर को बदल सकते हैं। आपको करना ये है कि इस दिवाली ट्रेडिशनल और जैपुरिया प्रिंट वाले कुशन कवर चुनने हैं। ऐसा करने से ये आपके लिविंग रूम की शान बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : pixabay
ऐसे परदें चुनें
  • आपके कमरे और हॉल की खूबसूरती को बढ़ाने में आपके द्वारा चुने गए परदे आपकी मदद कर सकते हैं। परदों का सही कलर चुनें, कमरे के हिसाब से रंग और साइज चुनें। इस दिवाली आप लाइट कलर के परदे लगा सकते हैं, जो आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

4 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : pixabay
सही लाइट का करें इस्तेमाल
  • दिवाली के मौके पर हम घर को लाइट से सजाते हैं। ऐसे में इस बार आप फेयरी लाइट्स से बने हुए पर्दे भी घर में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप लाइट को बोतल में डालकर भी घर के कोने में या सोफे के पास रख सकते हैं। ऐसा करने से भी आपके घर की डेकोरेशन सबसे बेस्ट लगेगी।
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : Istock
रंगोली जरूर बनाएं
  • दिवाली के मौके पर घर में रंगोली जरूर बनाएं। आप कई तरह के न्यू और ट्रेंडी डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में ये आपको बेहद आसानी से मिल जाएंगे। रंगोली आपके घर में आकर्षण का केंद्र बन सकती है और आपके घर की डेकोरेशन में चार चांद भी लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2021 घर की सजावट करने के पांच आसान तरीके - फोटो : Istock
रंग-बिरंगे दीये
  • दिवाली है तो दीये तो जरूर होंगे ही, लेकिन आपको करना ये है कि रंग-बिरंगे दीये या फिर रंग-बिरंगी कैंडल को भी आप घर के कोने में लगा सकते हैं। साथ ही लाइट हल्की रखें। ऐसे में आपका घर बेहद ही खूबसूरत लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें