फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2019: गृहणी हैं तो जरूर जलाएं इस तेल के दीए, दुर्भाग्य होगा दूर और जमकर बरसेगा पैसा

Sat, 26 Oct 2019 07:57 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lamp
हिंदू शास्त्रों में कोई भी पूजा बिना दीपक जलाए पूरी नहीं मानी जाती है। दिवाली में तो दीपों का खास महत्व होता है। दीपक के बिना आप दिवाली की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन हर कोई मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए मन से उनकी पूजा करता है। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि अगर आप दीपक जलाने के लिए सही दिन और सही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो मां लक्ष्मी आप पर जल्द ही प्रसन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।    
 
विज्ञापन

2 of 6
lamp - फोटो : file photo
अगर दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा हो तो सरसों के तेल में गेहूं के आटे और गुड़ के पुए बनाकर सात आक के फूल, सिंदूर, आटे का दीपक, अरंडी के पत्तल पर रखकर शनिवार की रात किसी चौराहे पर रख आएं और पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिल जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जी
किसी बाधा से बचने के लिए कच्ची घानी के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। ऐसा करने से हर बाधा से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है।  

4 of 6
शनि मंदिर
शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में रख आएं। इसके अलावा शनिवार के दिन शनिदेव पर भी सरसों का तेल चढ़ाएं, ऐसा करने से उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।  
विज्ञापन

5 of 6
doctor
अगर आप लगातार बीमार पड़ते रहते हैं तो तिल के तेल का ये उपाय करें। रोगों से मुक्ति पाने के लिए लगातार 41 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा अपनी कोई मनोकामना पूरी करने के लिए शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर तिल का तेल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
diwali - फोटो : अमर उजाला
अगर आप किराये के घर में रहते हैं और चाहते हैं कि जल्द ही आपका अपना घर बन जाए तो तिल के तेल में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर लोहे से बना दीपक जलाकर उसे शमी के पेड़ के सामने रखें। इसके बाद इस दीपक को जल में प्रवाहित कर दें। लगातार आठ शनिवार तक ऐसा करने से घर खरीदने की आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें