फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav Net Worth: साइकिल तक नहीं थी निरहुआ के पास, अब लग्जरी कारों से करते हैं सफर, जानें दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ

Mon, 27 Jun 2022 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया।
Dinesh Lal Yadav Net Worth 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत और सपा की हार के कारणों पर चर्चा जारी है। रामपुर और आजमगढ़ दोनों ही समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते थे लेकिन भाजपा ने दोनों ही सीटों को सपा से छीन लिया। रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी की जीत हुआ तो वहीं आजमगढ़ में भोजपुरी गायक और भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सपा के प्रत्याशी और अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हरा दिया। निरहुआ की ये जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि साल 2019 में भी निरहुआ आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ खड़े हुए थे पर हार का सामना करना पड़ा था। भोजपुरी फिल्म जगत से राजनीति में कद रहने वाले दिनेश लाल निरहुआ ने बहुत कम समय में राजनीति में भी अपनी दमदार पहचान बना ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री में तो उनका करियर दमदार रहा ही है। निरहुआ आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे कड़ी मेहनत है। एक जमाने में निरहुआ के घर पर साइकिल तक नहीं थी लेकिन आज वह लग्जरी कारों से चलते हैं। आलीशान फ्लैट में रहते हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं दिनेश लाल निरहुआ की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ का करियर

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ नाम से मशहूर अभिनेता का असली नाम दिनेश लाल यादव है। वह मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा के एक गरीब परिवार से हैं। सात लोगों के परिवार के पालन पोषण के लिए के लिए उनके पिता महज 3500 रुपये महीना कमाते थे। बाद में वह पिता के साथ कलकत्ता आ गए। वहीं पढ़ाई की। उन दिनों वह मीलों दूर पैदल चलकर जाया करते थे, क्योंकि उनके पास साइकिल तक नहीं थी। उनकी किस्मत बदली, जब साल 2003 में निरहुआ का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ। उसके बाद उनका करियर दौड़ पड़ा। साल 2006 में भोजपुरी फिल्म से उनकी धमाकेदार एंट्री हुआ। उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में की। उनकी एक फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से उनका ये नाम मशहूर हो गया।

विज्ञापन

3 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : Pixabay
दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार कलेक्शन

निरहुआ को लग्जरी कारों का शौक है। भले ही पहले उनके पास साइकिल तक नहीं थी, लेकिन आज निरहुआ के पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिसमें 42 लाख की रेंज रोवर, 10 लाख रुपये की कीमत की फॉर्च्यूनर कार और एक पल्सर बाइक भी है।

4 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram
निरहुआ का आलीशान घर

दिनेश लाल यादव के पास मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। इसके साथ ही 15 लाख की एक कृषि भूमि उनके पास है और गोरखपुर में 65 लाख की कमर्शियल बिल्डिंग के भी निरहुआ मालिक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram
निरहुआ की कमाई और देनदारी

दिनेश लाल फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। इसके अलावा फिल्मों के निर्देशन से भी निरहुआ कमाते हैं। दिनेश लाल के नाम निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई कंपनी मे शेयर हैं। रिलायंस में 50 हजार से ज्यादा, वेल टेक इंफ्रा में 50 हजार रुपये से ज्यादा के शेयर हैं। एफिडेविट के मुताबिक, दिनेश लाल निरहुआ पर 17 लाख की देनदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ की नेट वर्थ

लोकसभा उपचुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक पिछले तीन सालों में निरहुआ की संपत्ति में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। निरहुआ कुल सात करोड़ 67 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। एफिडेविट के मुताबिक निरहुआ के पास एक करोड़ 81 लाख रुपए की चल संपत्ति है और लगभग छह करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसके पहले साल 2019 के आम चुनावों में निरहुआ ने अपने चुनावी हलफनामे में लगभग पांच करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें