पेट भरने का शानदार विकल्प
- फोटो : Pixabay
धानी और पॉपकॉर्न
यूँ मक्का को भारी अनाजों में माना जाता है। आमतौर पर वजन घटाने के लिए ज्वार को अधिक अच्छा विकल्प माना जाता है लेकिन पॉपकॉर्न का मामला थोड़ा अलग है। यदि आप बिना अतिरक्त तेल मसाले और नमक के पॉपकॉर्न बनाते हैं तो यह कम कैलोरी के साथ पेट भरने का शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। यह साबुत अनाज भी है और फाइबर से भरपूर भी। शोध पॉपकॉर्न के सेवन को इसलिए भी फायदेमंद बताते हैं क्योंकि इससे ह्रदय रोग, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर की आशंका कम हो सकती है। हां, लेकिन बाजार में मिलने वाले मसाले और चीज से भरे पॉपकॉर्न इस श्रेणी में नहीं आते। इसी प्रकार ज्वार, बाजरे या चावल की धानी भी सादी खाने पर यही फायदा देती है। एक बार में एक बड़ा कटोरा भर पॉपकॉर्न खाये जा सकते हैं, इससे ज्यादा नुकसान दे सकते हैं।