फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: गलती से भी धनतरेस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, बन सकता है बिगड़ता काम

Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : pixabay
धनतेरस का त्योहार नरक चतुर्दशी से पहले वाले दिन होता है। इस दिन को खरीदारी का दिन माना जाता है। दरअसल, इस दिन खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और कई अन्य चीजों की भी खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बड़ा ही शुभ माना जाता है, और कहा जाता है कि अग इस दिन खरीदारी की जाए तो धन समृद्धि बढ़ती है। इसलिए इस दिन बाजारों में भी काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। लेकिन खरीदारी के बीच क्या आप ये जानते हैं कि हमें इस दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। शायद आप इस बारे में न जानते हों, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
कांच या इससे बना सामान
  • धनतेरस के दिन कांच या कांच से बने सामान को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। कांच का संबंध राहु ग्रह से है, इसलिए इस दिन कांच खरीदने से मना किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
नुकीली चीजें
  • माना जाता है कि धनतेरस के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसमें चाकू, कैंची, तलवार जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। जिन चीजों में धार हो यानी वो धारदार हो, तो इन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

4 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : pixabay
लोहे की चीजें
  • धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लोहे का सामान, जैसे- कील, लोहे की छड़ी आदि कुछ भी लोहे से बना लाता है, तो उस परिवार पर राहु की अशुभ छाया तक पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
काली चीजों से बचें
  • धनतेरस के दिन काली चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। जैसे- काले कपड़े, काले जूते, कोयला आदि। इन चीजों को धनतेरस के दिन घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसी चीजों की खरीदारी भूल से भी नहीं करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें