केएल राहुल लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rahulkl
महंगी घड़ियों और ब्रांडेड आइटम्स का शौक
केएल राहुल को महंगे और ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज का शौक है। उनके पास बेहद महंगे, स्टाइलिश और ट्रेंडी स्नीकर्स का अच्छा कलेक्शन है। उनके स्नीकर्स की कीमत 80 हजार रुपये है। इसके अलावा उन्हें ब्लैक कलर की बेल्ट बैग के साथ भी स्पाॅट किया गया था। इस ब्रांडेड बेल्ट बैग की कीमत एक लाख 80 हजार रुपये है। केएल राहुल की महंगी गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो उनके पास डे-डेट रोलेक्स की घड़ी है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख है। वहीं आठ लाख की पानेराई, 38 लाख रुपयों की 18के रोज स्काई-ड्वेलर रोलेक्स और ऑडेमार्स पिग्यूट रॉयल ओक है।