कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। अब घर में रहते-रहते बहुत लोगों को बोरियत महसूस हो रही होगी। अगर टीवी, मोबाइल देखते-देखते आपका मन ऊब गया है तो आप अपने समय का अच्छे से उपयेग करते हुए कई क्रिएटिव चीजें तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों को बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। हम सभी के घरों में पुराने अखबार इकट्ठा होंगे। क्रिएटिव चीजों को तैयार करने के लिए आप इन्हीं अखबारों का मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं पुराने अखबार को किस तरह प्रयोग में लाया जाए...