Cleaning Tips Of Cabbage: सर्दी हो या गर्मी हरी सब्जियां पूरे साल बड़े ही शौक से खाई जाती है। इसी में एक ऐसी सब्जी है, जो बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों तक में लोकप्रिय है और हर सीजन में पकाई जाती है। हम बात कर रहे हैं पत्ता गोभी की। पत्तागोभी खाने के कई फायदे हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए, अल्सर और कैंसर में असरदार माना जाता है। लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर इसे अनदेखा कर दिया जाए तो यह काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। पत्तागोभी में छोटे-छोटे कीड़े पाए जाते हैं। यह इतने बारीक होते हैं कि दिमाग तक को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आसानी से नजर भी नहीं आते हैं। इसे अच्छे से धोने के बाद भी अगर आप इसे पकाते हैं तो भी यह कीड़े जिंदा ही रह जाते हैं। तो आइए इस खबर में हम आपको पत्ता गोभी साफ करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताते हैं।