फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami Special Bhog: वसंत पंचमी पर लगाएं ये स्वादिष्ट भोग, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Mon, 27 Jan 2025 02:02 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Basant Panchami: माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप मां सरस्वती को भोग में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वसंत पंचमी के दिन भोग में लगाएं ये चीजें - फोटो : इंस्टाग्राम
Special Bhog: जल्द ही वसंत पंचमी आने वाली है, ये त्योहार मां सरस्वती की पूजा के लिए जाना जाता है। यह त्योहार अपने पीले कपड़ों, खान-पान के लिए भी जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सनातन धर्म में वसंच पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर, स्कूलों और कॉलेजों में मां सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप मां सरस्वती को भोग में लगा सकते हैं। इससे मां खुशी होंगी और आपको ज्ञान का आशीर्वाद देंगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सरस्वती मां - फोटो : इंस्टाग्राम
कब है वसंत पंचमी?
वसंत पंचमी का दिन 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। हालांकि, इसे लेकर आपको बिल्कुल भी कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2 फरवरी को ही इसका उपवास रखा जाएगा, लेकिन अगल दिन यानी कि 3 फरवरी को शाही स्नान करके आपको ज्ञान, विद्या और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 5
बेसन के लड्डू - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन के लड्डू का भोग
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को आप बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। यह पीला होता है और काफी आसानी से बनाया भी जा सकता है। इसके लिए आपको देसी घी लेना होगा और फिर बेसन को उसमें भूनना होगा। इसके बाद बेसन में चीनी और इलायची मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बेसन का लड्डू बना लें। यह मां सरस्वती का लोकप्रिय भोग है।

4 of 5
दूध और केसर से बनी खीर - फोटो : इंस्टाग्राम
दूध और केसर से बनी खीर
वसंत पंचमी के दिन आप मां सरस्वती को दूध और केसर ने बनी खीन का भी भोग लगा सकते हैं। इसे काफी शुद्ध तरीके से बनाया जाता और इससे मां सरस्वती काफी खुश होती हैं। इसके लिए आपको दूध, चावल, चीनी और केसर की जरूरत होगी।

बचे हुए डोसा बैटर से तैयार करें ये पकवान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरस्वती मां - फोटो : इंस्टाग्राम
बेर का लगाएं भोग
अगर आप कोई विशेष पकवान का भोग नहीं लगा पा रहे हैं तो आप बेर का भी भोग लगा सकता हैं। मां सरस्वती को ताजे बेर चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है और इससे वह काफी प्रसन्न भी होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें