फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच के बर्तनों को इन आसान और सही तरीकों से करें साफ, नहीं खोएंगे चमक

Mon, 22 Mar 2021 07:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सफाई के दौरान इनकी नाजुकता का भी ख्याल रखा जाए - फोटो : Social media

कांच के बर्तनों का इस्तेमाल हम रोज तो नहीं करते हैं लेकिन फिर भी रखे- रखे ही यह चमक खोने लगते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें पता हो कि इनका सही तरीके से ध्यान कैसे रखा जाता है और इनकी सफाई कैसे होना चाहिए। कांच के गिलास आदि के सेट में से यदि एक भी टूट जाता है तो पूरा सेट बिगड़ जाता है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि इनकी सफाई के दौरान इनकी नाजुकता का भी ख्याल रखा जाए। वार-त्योहार निकट है, ऐसे में अधिकतर घरों में कांच के बर्तन बाहर निकल आते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कांच के बर्तनों को साफ रखने का सही तरीका। 

विज्ञापन

2 of 6
क्रॉकरी को सिरका मिले गर्म पानी में एक घंटे के लिए रखें - फोटो : social media

सिरके का करें उपयोग
कट डिजाइन की शीशे की क्रॉकरी में दाग लग जाने पर इनको साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि क्रॉकरी को सिरका मिले गर्म पानी में एक घंटे के लिए रखें, फिर नायलॉन के स्क्रबर से रगड़ें। फिर धोने के बाद तुरंत पोंछ लें, कांच के बर्तनों में पहले जैसी चमक आ जाएगी।

 

विज्ञापन

3 of 6
सिंक में पुराना तौलिया लगा दें - फोटो : social media

तौलिया लगाकर धोएं
कांंच के बरतन अक्सर सर्फ से धोते वक्त चिकनाहट के कारण हाथ से गिर जाते हैं और टूट जाते हैं। ऐसे में इन्हें टूटने से बचाने के लिए बर्तन साफ करते समय सिंक में पुराना तौलिया लगा दें, इससे अगर बर्तन झाग के कारण हाथ से गिर भी जाते हैं तो टूटने का डर नहीं रहेगा। 

4 of 6
पानी में नींबू का छिलका मिलाएं - फोटो : amar ujala

नींबू के छिलके का करें इस्तेमाल
कांच के बर्तन बहुत दिन से उपयोग में नहीं लिए हैं और जब अचानक उन्हें काम में लेने के लिए निकाला है तो आपको ऐसा लग रहा है कि वे अपनी चमक खो चुके हैं। ऐसी स्थिति में आप पानी में नींबू का छिलका मिलाएं और कपड़े से गिलास को पानी में ही साफ करें। कांच के बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे। 

विज्ञापन

5 of 6
क्रॉकरी सेट को अलमारी में अलग से रखें - फोटो : social media

एक में एक डालकर न रखें
कांच के गिलास को कभी भी एक में एक डालकर न रखें। ऐसा करने से उन पर स्क्रैच आने लगते हैं। कभी-कभी काम आने वाले क्रॉकरी सेट को अलमारी में अलग से रखें या फिर काम में लेने के बाद रद्दी के कागज में लपेटकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेकिंग पाउडर डालें और कांच के बर्तनों को धो- धोकर निकाल लें - फोटो : social media
बेकिंग पाउडर का उपयोग
कई सारे लोगों की आदत होती है कि वे कांच को भी सामान्य बर्तनों की तरह ही बर्तन धोने के साबुन से साफ कर देते हैं और यह साबुन के निशान कांच का बर्तन जब सूख जाता है, तब भी उसपर नजर आता है। इसलिए कांच को साफ करने का सबसे आसान तरीका है पानी में बेकिंग पाउडर डालें और कांच के बर्तनों को धो- धोकर निकाल लें। ऐसा करने से कांच के बर्तन अच्छे से साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें