भारत देश में हर साल कुछ ऐसे बेहद जरूरी दिन आते हैं, जो बेहद ही खास होते हैं। जैसे- बाल दिवस, ये दिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है और इसे बच्चों के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। दरअसल, 14 नवंबर को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस होता है। बच्चे जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। वहीं, उनका भी बच्चों के प्रति काफी प्रेम था। चाचा नेहरू जितना भी जिए, उन्होंने बच्चों को काफी प्रेम किया और अब हर साल इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उनकी शिक्षा के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें बताने के लिए ये दिन मनाया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि 14 नवंबर को ही ये दिन क्यों मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में काफी कुछ खास बातें...