Chhath Puja 2023 Day 3 Wishes in Hindi: आज यानी 19 नवंबर को छठ पूजा का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। महापर्व छठ पूजा चार दिनों का पर्व है, जिसमें तीसरा दिन बहुत खास होता है। छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इस मौके पर व्रती अपने परिवार के साथ घाट पर जाते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
माना जाता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा से छठी मैया और सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनका सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अगर आप भी डूबते सूर्य को अर्घ्य देने जा रहे हैं तो आज सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। मुहूर्त के मुताबिक घाट पर पहुंचकर पूजा करें। साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस पड़ोसियों को छठ पूजा के तीसरे दिन पर खास शुभकामनाएं संदेश दें। यहां छठ पूजा के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप करीबियों को भेज सकते हैं।