फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी अमीर हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय? बाल्मोरल किला है उनकी निजी संपत्ति में शामिल

Tue, 16 Feb 2021 05:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : iStock
किसी देश की महारानी होना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है। जाहिर है राजाओं-महाराजाओं या महारानियों के पास करोड़ों-अरबों की दौलत होती है, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास भी बेशुमार दौलत होगी। हालांकि उनकी आय से संबंधित बहुत सी जानकारियां सार्वजनिक रूप से जारी की जाती हैं, लेकिन महारानी की कुल दौलत कितनी है इसका पता किसी को नहीं है। साल 2015 में संडे टाइम्स द्वारा अमीरों की एक सूची जारी की गई थी, जिसमें महारानी की अनुमानित संपत्ति 34 अरब रुपये से ज्यादा बताई गई थी। हो सकता है कि अब उनकी संपत्ति में और इजाफा हुआ हो।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की निजी आय के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक नॉरफोक में सैंड्रिंघम हाउस, एबेरडीनशर में बाल्मोरल किला और अन्य छोटे घर उनकी निजी संपत्ति में आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
महारानी एलिजाबेथ की अन्य निजी संपत्ति में शाही स्टैंप कलेक्शन, कलाकृतियां, जेवरात, कारें और घोड़े हैं। बीबीसी के मुताबिक, इसके अलावा शाही संकलन भी है, जिसमें शाही गहने और कलाकृतियां हैं। इसमें 10 लाख से ज्यादा वस्तुएं शामिल हैं, जिसकी कीमत करीब 10 खरब रुपये है, लेकिन यह महारानी की निजी संपत्ति नहीं है, क्योंकि यह उनके उत्तराधिकारी और ब्रिटेन के एक ट्रस्ट के पास है। 

4 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
ब्रिटेन की महारानी की आय के तीन मुख्य स्रोत हैं, जिसमें सोवेरिन ग्रांट (शाही अनुदान), प्रिवी पर्स और उनकी खुद की संपत्ति और उससे होने वाली आय शामिल हैं। प्रिवी पर्स महारानी की निजी आय होती है, जिसका इस्तेमाल शाही परिवार के लोगों के खर्च के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
ब्रिटिश शाही परिवार के नाम पर लंदन के साथ-साथ स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी बहुत संपत्ति है। वैसे तो यह संपत्ति महारानी की निजी संपत्ति की श्रेणी में ही आती है, लेकिन ये शाही परिवार की अगली पीढ़ी को हस्तांतरित होती है, इसे बेचा नहीं जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें